गढ़वा। अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय एसटी/एससी एवं ओबीसी कर्मचारी समन्वय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोज...
गढ़वा। अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय एसटी/एससी एवं ओबीसी कर्मचारी समन्वय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पहुंचे कर्मचारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एसटी/एससी एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय परिषद की जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के राज्य महासचिव विंध्याचल पासवान की देखरेख में संपन्न हुआ।बैठक के दौरान सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई जिला कमेटी का गठन करते हुए श्रवण राम को अध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव एवं प्रदीप सिंह को उपाध्यक्ष, संजय कुमार चन्द्रवंशी को महासचिव, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, राज कुमार रजक एवं ओम प्रकाश सिंह को सचिव बनाया गया।वहीं अशर्फी राम, कृष्णा यादव, धरमराज राम, श्याम बिहारी राम तथा ब्रजकिशोर पासवान को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव विंध्याचल पासवान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार और भेदभाव को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों और समाज के वंचित वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने नवगठित कमेटी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रवण राम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एसटी, एससी एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों और समाज के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा संगठन को जिले के प्रत्येक प्रखंड तक मजबूत बनाया जाएगा। वही नव नियुक्त संरक्षक ब्रजकिशोर पासवान ने कहा कि समन्वय परिषद केवल कर्मचारियों का संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की लड़ाई का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता से समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ