गढ़वा। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुरुवार को लायंस क्लब गढ़वा सिटी के सदस्यों ने ...
गढ़वा। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुरुवार को लायंस क्लब गढ़वा सिटी के सदस्यों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। क्लब के पदाधिकारी दयाशंकर गुप्ता को अचानक सूचना मिली कि थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्चे को तत्काल एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए क्लब के सदस्यों के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर पेशका निवासी शशि दुबे के 14 वर्षीय पुत्र लकी दुबे के लिए अपने जीवन का 35वां स्वैच्छिक रक्तदान किया।इसी दौरान उनकी प्रेरणा से प्रतापपुर निवासी रेहान खान ने अपनी बहन नासमीन खातून के लिए पहली बार रक्तदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं लायंस क्लब गढ़वा सिटी के अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद के सुपुत्र मनीष सोनी ने भी अपने जीवन का 15वां स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की सहायता की।मौके पर रामनारायण प्रसाद (अध्यक्ष, लायंस क्लब गढ़वा सिटी) ने कहा कि:"रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।"वही
सुनील कुमार ने कहा कि:"समाज में रक्त की कमी से किसी मरीज का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।"वही दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि:"जब किसी मरीज के जीवन का प्रश्न हो तो समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने से बड़ी संतुष्टि और कोई नहीं है।"वही लखन प्रसाद कश्यप ने कहा कि:"युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों में उम्मीद की किरण जगा सकता है।"वही अनिल शर्मा ने कहा कि:
"रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। ऐसे कार्य समाज को एकजुट और संवेदनशील बनाते हैं।"
लायंस क्लब गढ़वा सिटी के इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज में मानवता, सहयोग और जीवन बचाने की प्रेरणादायी पहल बताया।इस अवसर पर क्लब के सदस्य रामनारायण प्रसाद, सुनील कुमार, दयाशंकर गुप्ता, लखन प्रसाद कश्यप एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे। वहीं ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मियों में रूपदेव सिंह, अजीत सिन्हा एवं प्रदीप राम ने रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ