गढ़वा। गढ़वा के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकत...
गढ़वा। गढ़वा के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विवाह, मिशन शक्ति, साइबर अपराध, मासिक धर्म स्वच्छता, मानव तस्करी तथा किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान बाल संसद के सदस्यों का शपथ ग्रहण भी कराया गया तथा छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बेटियों के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।वही वर्षा ऋतु से पहले सरस्वती नदी और दानरो नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मेराल से गढ़वा तक तथा दानरो नदी संगम क्षेत्र तक नदी की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। नगर परिषद एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य नदी संरक्षण, जलस्तर में सुधार और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है। प्रशासन ने नागरिकों से भी इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।वही खरीफ कृषि मौसम को देखते हुए गढ़वा जिला प्रशासन ने उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय संयुक्त प्रवर्तन दलों को उर्वरक दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि उर्वरकों की अधिक कीमत वसूली या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित कार्यालय को दें।वही 26 जून को मुहर्रम जुलूस के दौरान गढ़वा शहर में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए विशेष रूट चार्ट जारी करने की घोषणा की है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की यातायात समस्या उत्पन्न न हो।




टिप्पणियाँ