गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित प्रतिष्ठित वस्त्र प्रतिष्ठान पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट में नन्ही बच्चियों के लिए आकर्षक और आधुनिक ...
गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित प्रतिष्ठित वस्त्र प्रतिष्ठान पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट में नन्ही बच्चियों के लिए आकर्षक और आधुनिक न्यू बेबी वियर कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजीव रंजन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं मानस अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के लिए फैशन के साथ-साथ आराम और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष कलेक्शन ग्राहकों के लिए लाया गया है।उन्होंने बताया कि हर माता-पिता अपनी नन्ही परी को सबसे सुंदर और खास रूप में देखना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए स्टोर में ऐसे बेबी वियर का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन फैब्रिक, आरामदायक फिटिंग और उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। यह नया कलेक्शन विभिन्न रंगों, डिजाइनों और आधुनिक पैटर्न में उपलब्ध है, जो बच्चों की मासूमियत और खूबसूरती को और निखारने का काम करेगा।स्टोर प्रबंधन के अनुसार, यह कलेक्शन खास तौर पर दैनिक उपयोग, पारिवारिक समारोह, जन्मदिन, सगाई, पूजा-पाठ और अन्य विशेष अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन गुणवत्ता के परिधान उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के कपड़ों में गुणवत्ता और आराम सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसी उद्देश्य के साथ हमने नया बेबी वियर कलेक्शन ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है, ताकि उनकी नन्ही बच्चियां स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पूरी तरह सहज भी महसूस करें।वही पवन अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान में हमेशा ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। नए कलेक्शन में आधुनिक फैशन ट्रेंड के साथ बेहतरीन गुणवत्ता का समावेश किया गया है, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर विकल्प मिल सके।वही मानस अग्रवाल ने कहा कि यह नया कलेक्शन निश्चित रूप से अभिभावकों को पसंद आएगा। हम सभी ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द स्टोर पहुंचकर अपनी नन्ही रानी के लिए बेहतरीन और आकर्षक ड्रेस का चयन करें।प्रतिष्ठान के प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक ग्राहक कचहरी रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट शोरूम में पहुंचकर नवीनतम बेबी वियर कलेक्शन का अवलोकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9693798311 पर संपर्क किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ