गढ़वा । सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 126वें सप्ताह भी सैकड़ों जरूरत...
गढ़वा। सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा लगातार 126वें सप्ताह भी सैकड़ों जरूरतमंदों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक पुड़ी, सब्जी एवं जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया।
यह सेवा कार्यक्रम अग्रवाल परिवार की अनीता अग्रवाल द्वारा अपने पुत्र वैभव अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल तथा सुपौत्री श्रीशा अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। साथ ही स्वर्गीय शालिग्राम अग्रवाल की 50वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए यह जनसेवा समर्पित की गई। "जरूरतमंदों की सेवा ही हमारे परिवार की सबसे बड़ी परंपरा और सच्ची श्रद्धांजलि है"
राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि परिवार के शुभ अवसरों को समाज सेवा से जोड़ना अग्रवाल परिवार की परंपरा रही है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
संतोष अग्रवाल ने कहा : "भोजन का एक निवाला भी किसी भूखे के लिए अमूल्य होता है, यही हमारी सेवा का आधार है"
संतोष अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। परिवार लगातार समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।
हर्ष अग्रवाल ने कहा :"जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे अवसर तभी सार्थक हैं, जब उनसे समाज को भी लाभ मिले"
हर्ष अग्रवाल ने कहा कि परिवार के प्रत्येक शुभ अवसर को जनकल्याण से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी में भी सेवा और संस्कार की भावना विकसित हो।
"सेवा, संस्कार और समर्पण ही हमारी पहचान, मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म"
अग्रवाल परिवार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना ही उनके सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है। परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने पूरे समर्पण और आत्मीयता के साथ भोजन वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ