गढ़वा। कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में कांड...
गढ़वा। कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में कांडी बाजार में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं के प्रभावशाली अभिनय ने स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक बुराइयों से बचने तथा सुरक्षित जीवन अपनाने का संदेश दिया।वही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह की पहल पर +2 उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय, बरडीहा के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से बरडीहा बाजार में भ्रमण कर लोगों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने आमजनों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।वही हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के ग्राम लोहरगाड़ा में ओपी प्रभारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 100 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही। नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर मझिआंव के विद्यालयों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
गढ़वा: राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं उच्च विद्यालय, मझिआंव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि नशाखोरी स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। इस दौरान साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल 112 एवं 1930 की उपयोगिता, यौन अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।....विशुनपुरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्त जीवन की शपथ
गढ़वा: राज्य सरकार के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह की मौजूदगी में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।.....कस्तूरबा विद्यालय में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को किया गया जागरूक
गढ़वा: राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रंका स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशाखोरी स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। साथ ही साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल 112/1930, यौन अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया गया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ