गढ़वा। जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर गढ़वा पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस...
गढ़वा। जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर गढ़वा पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में 12 जून की रात रंका थाना प्रभारी पु०अ०नि० रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह विशेष अभियान रंका थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के वारंटियों, फरार अभियुक्तों तथा कुर्की आदेश प्राप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। अभियान के दौरान कुल 10 अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा अपराधियों में पुलिस का भय कायम होगा।वही मझिआंव थाना पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11 जून को किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों की चिंता बढ़ने पर इसकी सूचना मझिआंव थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित कुमार को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित सूचना तंत्रों एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। लगातार प्रयास और सूचनाओं के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने किशोरी को रांची जिले से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद किशोरी को सुरक्षित थाना लाया गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके पिता अमरेंद्र विश्वकर्मा, निवासी लोहरपुरवा, थाना-मझिआंव, जिला-गढ़वा को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बेटी की सुरक्षित वापसी पर मझिआंव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी बच्चे या किशोर के घर से लापता होने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को जानकारी देनी चाहिए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ