गढ़वा। 10 अप्रैल को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभि...
गढ़वा। 10 अप्रैल को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, पोषण वाटिका तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, PM-JANMAN एवं DAJGUA अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सेविकाओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि तथा लाभुकों को सेवाओं के वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, APAAR एवं ABHA आईडी, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर तथा पालना योजना के संचालन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान स्वस्थ एवं सशक्त बनाने हेतु शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।वही
**************************************
उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
बैंकों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक आवेदनों की स्वीकृति देने का निर्देश
खराब प्रगति वाले बैंकों पर जताई नाराजगी, अगले बैठक तक प्रदर्शन सुधारने का निर्देश
गढ़वा। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला उद्योग केंद्र द्वारा योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त एवं अग्रसारित आवेदनों, ऋण स्वीकृति, भुगतान की स्थिति, बैंक शाखाओं में लंबित मामलों, मार्जिन मनी सब्सिडी एवं भौतिक सत्यापन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत निर्धारित 120 के लक्ष्य के विरुद्ध 132 आवेदन अग्रसारित किए गए। इनमें से 30 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किए गए, जबकि 25 लाभुकों को ₹235.63 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 42 आवेदन बैंकों द्वारा अस्वीकृत किए गए तथा 30 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित हैं।
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 5207 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 190 आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित हैं। जिला स्तर पर स्टेज-2 में 5017 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3774 आवेदन स्टेज-3 के लिए अनुशंसित किए गए हैं। वर्तमान में 79 आवेदन जिला स्तर पर जांचाधीन हैं तथा 1164 आवेदन अस्वीकृत किए जा चुके हैं।समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें अगले बैठक तक अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि आवेदन अस्वीकृत करने से पूर्व योजनाओं के प्रावधानों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।साथ ही, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन एवं पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी DRP को निर्देशित किया गया कि वे गुणवत्तापूर्ण आवेदनों को समय पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण करें, जिससे जिले को प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पलामू/गढ़वा, अग्रणी बैंक प्रबंधक (भारतीय स्टेट बैंक), जिला प्रोग्राम मैनेजर (JSLPS), DRP गढ़वा सदर, प्रबंधक DIC, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
**************************************




टिप्पणियाँ