विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी पहचान, मेधावियों ने बढ़ाया साउथ प्वाइंट का गौरव"निदेशक आर एन सिंह ...
विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी पहचान, मेधावियों ने बढ़ाया साउथ प्वाइंट का गौरव"निदेशक आर एन सिंह सम्मान मेहनत का पुरस्कार है, विद्यार्थी इसी लगन से आगे बढ़ते रहें"-शिक्षक मिथिलेश सिंहा
"जागरण जीनियस अवार्ड ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को दी नई उड़ान"-विद्यालय प्रबंधन निलेश ठकुर
"अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी"-विद्यालय के शिक्षक शक्षिकाएं गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण जीनियस अवार्ड’ समारोह में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के लगभग 400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में जिले के अग्रणी सीबीएसई विद्यालय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से विशेष पहचान बनाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम को सम्मानित करना एक सकारात्मक पहल है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं तथा उन्हें जीवन में और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यार्थियों बल्कि विद्यालय परिवार का भी मान-सम्मान बढ़ाया।समारोह में विद्यालय की ओर से बायोलॉजी शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंहा एवं विद्यालय प्रबंधक निलेश ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।वही विद्यालय के निदेशक आर.एन. सिंह ने सम्मानित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता रहा है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।वही विद्यालय प्रबंधन निलेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।
टिप्पणियाँ