गढ़वा। बुधवार की संध्या गुपुत वाटिका में उस समय पूर्णतः भक्तिमय हो उठी, जब “हारे के सहारे” बाबा श्याम के जयकारों और श्याम नाम के...
गढ़वा। बुधवार की संध्या गुपुत वाटिका में उस समय पूर्णतः भक्तिमय हो उठी, जब “हारे के सहारे” बाबा श्याम के जयकारों और श्याम नाम के महामंत्र की मधुर गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। भव्य श्याम संकीर्तन में श्रद्धा, प्रेम और भक्ति का ऐसा अनुपम संगम देखने को मिला, जहां हर ओर केवल श्याम रंग ही बिखरा नजर आया। दीपों की आभा, भजनों की मधुर स्वर लहरियां और श्रद्धालुओं की अपार आस्था ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।भक्ति कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक श्याम भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “खाटू वाले श्याम” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और भक्ति रस में डूबे नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गुपुत वाटिका में स्वयं भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही हो और हर भक्त बाबा श्याम की कृपा में सराबोर हो चुका हो।इस दिव्य संकीर्तन में शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय राकेश पाल ने कहा कि “ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”वही डॉ. अशोक सोनी एवं डॉ आलोक गुप्ता ने कहा कि “श्याम भक्ति मन को शांति और आत्मा को सुकून प्रदान करती है।”वही अमित कश्यप एवं विनय कश्यप ने इसे “आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम” बताया।वही हर्ष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल ने कहा कि “भक्ति के इस वातावरण में हर व्यक्ति अपने सारे दुख भूलकर बाबा श्याम की शरण में खो गया।”वही मनीष कमलापुरी,चंदन केसरी ,सुनील कुमार एवं ग्रीस कमलापुरी ने कहा कि “ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं।”वही संतोष कश्यप, संतोष अग्रवाल, तेजस अग्रवाल,धीरज कश्यप एवं मानस अग्रवाल ने कहा कि “श्याम नाम की महिमा ही ऐसी है कि हर भक्त भाव-विभोर हो उठता है।”वही पवन अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं राजीव रंजन अग्रवाल ने आयोजन को “अत्यंत भव्य एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाला” बताया।वही रमन केसरी एवं राजेश बाबू सराफ ने कहा कि “बाबा श्याम की कृपा से ही समाज में सुख, समृद्धि और सद्भाव बना रहता है।”वही महिला समाजसेविकाओं में अंजली गुप्ता, अंकिता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, श्वेता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, रीमा स्वरूप, रंजना जायसवाल, उर्वशी शर्मा, संध्या केसरी, सीमा केसरी, पिंकी केसरी,रिंकू कुमारी, मीना देवी एवं पूनम केसरी आदि प्रतिष्ठित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि “श्याम संकीर्तन में शामिल होकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।”कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लस्सी एवं भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया। शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा भावपूर्वक की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। देर रात तक चले इस भक्ति आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ