गढ़वा: नगर परिषद चुनाव में शानदार और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष दौलत का जनसंपर्क लगातार तेज हो गया है। इसी क्रम में थ...
गढ़वा: नगर परिषद चुनाव में शानदार और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष दौलत का जनसंपर्क लगातार तेज हो गया है। इसी क्रम में थाना के सामने स्थित जिला परिषद मार्केट में स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों ने अध्यक्ष दौलत को जीत की बधाई देते हुए उनसे क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। इस मौके पर अध्यक्ष श्री सोनी ने भावुक अंदाज में जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे शहर की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया गया है, वे उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हर सुख-दुख में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
🔹 व्यापारियों ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र
इस दौरान बाजार समिति की ओर से अध्यक्ष को एक पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें प्रतिदिन सुबह नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना, बढ़ती आबादी को देखते हुए एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने, बाजार की खाली पड़ी जमीन पर फिर से सब्जी मंडी शुरू करने तथा रात्रि के समय बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल थी।इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजार में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए शराब सेवन और अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की भी मांग की।
🔹 एक सप्ताह में समाधान की शुरुआत का आश्वासन
अध्यक्ष दौलत सोनी ने व्यापारियों की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहमति जताई और कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक कदम उठाते हुए कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।इस स्वागत समारोह में आलोक मिश्रा, जितेंद्र सिंह, औरंगजेब खान, कमलेश कुमार, अमित पाठक, अतुल भारद्वाज, गोपाल ठाकुर, मुर्तेजा खान, अलाउद्दीन अंसारी, मारुति सोनी समेत बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ