गढ़वा: नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष केशरी की माता के निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पुण्य आत्...
गढ़वा: नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष केशरी की माता के निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए रोटरी क्लब परिसर में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा के बाद रोटरी क्लब के सदस्य संतोष केशरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी: “मां का साया सिर से उठना जीवन का सबसे बड़ा दुख है। इस कठिन समय में रोटरी क्लब और सभी शुभचिंतकों का साथ हमें संबल दे रहा है।”वही श्याम सुंदर प्रसाद (अध्यक्ष): “दिवंगत आत्मा अत्यंत सरल और धर्मपरायण थीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”वही
मनीष कमलापुरी (सचिव): “हम सभी इस दुख की घड़ी में संतोष जी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”वही प्रदीप केसरी (पूर्व अध्यक्ष): “यह अपूरणीय क्षति है। समाज के लिए भी यह एक दुखद क्षण है, हम सभी परिवार के दुख में सहभागी हैं।”वही राजेश बाबू सराफ: “दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”वही
सीए दिवाकर सिंहा: “ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे का साथ ही सबसे बड़ा सहारा होता है। हम सभी परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें धैर्य प्रदान करें।”शोक सभा में क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, सचिव मनीष कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप केसरी, अजय केसरी, संजय केसरी, राजेश बाबू सराफ, अनु दुबे, सीए दिवाकर सिंहा,विजय सोनी ,रमन केसरी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।इस दौरान वातावरण बेहद भावुक रहा, जहां हर किसी की आंखें नम नजर आईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
टिप्पणियाँ