गढ़वा। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जिला गढ़वा द्वारा बंधन मैर...
गढ़वा। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जिला गढ़वा द्वारा बंधन मैरिज हॉल में भव्य होली मिलन समारोह सह गढ़वा नगर परिषद प्रतिनिधि सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज की विभिन्न उपजातियों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग एवं युवा साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित वार्ड पार्षद सुनील कुमार, अंजू देवी, मीरा कुमारी, पारस नाथ कश्यप, घनश्याम प्रसाद (पार्षद पति) एवं रीता देवी को वैश्य समाज की ओर से अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जैसे ही सम्मान की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा और जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन हुआ।
जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव व्यापार, शिक्षा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। संगठन की एकता ही समाज की असली ताकत है और ऐसे आयोजन समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।वही डॉ. अनिल साह ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की एकता और सामाजिक सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे समाज के सहयोग से गढ़वा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका। वही डॉ. राकेश रंजन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए सामूहिक सोच और सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने नगर परिषद प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए समाज और प्रशासन के बीच समन्वय को और मजबूत करने की बात कही।वही डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की परंपरा सेवा और सद्भाव की रही है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार मधेसिया एवं उमेश कश्यप ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज्योति प्रकाश केशरी ने प्रस्तुत किया। समारोह में सुरेश प्रसाद जायसवाल, डॉ. पतंजलि केसरी,अंजली गुप्ता ,डॉ. कुमुद रंजन, मनीष कुमार गुप्ता, कैलाश कश्यप, सुरेंद्र मधेसिया, विनोद शंकर अग्रवाल, राम बहादुर शाह, मुरली श्याम सोनी, अजीत कमलापुरी, संतोष कश्यप, अशोक पटवा, राकेश कुमार गुप्ता, विकास चौरसिया, शुभम साहू, हीरालाल गुप्ता, जयशंकर ब्रिजियर,सुशील केसरी, मुकेश लाल सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।समारोह के दौरान होली गीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और अधिक रंगमय बना दिया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा समाज की एकता, भाईचारे और निरंतर प्रगति का सामूहिक संकल्प लिया।यह आयोजन गढ़वा में वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ