गढ़वा। शहर के चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार 7 मार्च को माँ दुर्गा मंडप निर्माण समिति की ओर से नवनिर्वाचित नगर पर...
गढ़वा। शहर के चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार 7 मार्च को माँ दुर्गा मंडप निर्माण समिति की ओर से नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चिनिया रोड क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि दौलत सोनी के नेतृत्व से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उनके विचारों को सुनकर उपस्थित लोगों ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि नगर परिषद के लिए उनका सक्रिय और सकारात्मक दृष्टिकोण शहर के लिए लाभकारी साबित होगा।सबसे खास बात यह रही कि पदभार की औपचारिक शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही दौलत सोनी सामाजिक कार्यों में सक्रिय नजर आए। उनके इसी जोश और समर्पण को देखते हुए गढ़वा की जनता ने उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भरपूर समर्थन दिया है।इस दौरान अध्यक्ष दौलत सोनी ने माँ दुर्गा मंडप निर्माण समिति के मंदिर परिसर में अपने निजी खर्च से पूरे मंदिर प्रांगण में टाइल्स लगाने की इच्छा व्यक्त की। उनकी इस घोषणा से समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
समिति के सचिव अमित कश्यप ने कहा कि यह सम्मान समारोह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दौलत सोनी के नेतृत्व में शहर के विकास की नई दिशा तय होगी और समाज के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उन्होंने मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने की उनकी घोषणा के लिए समिति की ओर से आभार भी व्यक्त किया।समिति के सचिव
अमित कश्यप ने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से दौलत सोनी को शक्ति और सफलता मिले, ताकि वे धार्मिक, सामाजिक और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।इस मौके पर उपस्थित डी पी सिंह ,विनोद अग्रवाल ,मिथिलेश देव ,युगुलकिशोर चौबे ,दिलीप कश्यप ,अरुण जायसवाल ,राजेश चौबे ,मिथिलेश कुमार ,अयोध्या प्रसाद ,रविकांत दुबे ,गुड्डू तिवारी,बबलू दुबे ,संजय सिंह ,संतोष अग्रवाल ,रामप्रताप अग्रवाल ,सोनू सोनी, ज्योति प्रकाश एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ