गढ़वा: रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अग्रवाल परिवार द्वारा भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगाता...
गढ़वा: रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अग्रवाल परिवार द्वारा भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। लगातार चौथे वर्ष जुलूस मार्ग पर सेवा शिविर लगाकर हजारों रामभक्त श्रद्धालुओं के बीच स्वादिष्ट खीर एवं शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर राहत महसूस की और परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना की।मौके पर हीरालाल अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी पर सेवा करना हमारे परिवार की परंपरा बन चुकी है, इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
डॉ जवाहरलाल अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा से आत्मिक संतोष मिलता है, यही सबसे बड़ा पुण्य है।
हर्ष अग्रवाल ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर मिलता है।आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन आपसी प्रेम और सहयोग का प्रतीक है।संतोष अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है।पवन अग्रवाल ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।तेजस अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में सेवा की भावना बढ़ती है।मानस अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी पर सेवा करना हमारे संस्कार का हिस्सा है।अंकिता अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में शामिल होकर गर्व और खुशी दोनों मिलती है। रुचि अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे बड़ी भक्ति है।इस सेवा आयोजन में अग्रवाल परिवार के संरक्षक हीरालाल अग्रवाल एवं डॉ जवाहरलाल अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए परिवार के सदस्य—रचना अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल—के साथ गढ़वा के सदस्य वीना रानी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, मानव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सौम्या श्रेष्ठ अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल सहित परिवार के सभी सदस्यों—नाती, नतनी, पोता-पोती—ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंजता रहा और सेवा शिविर पर श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ती रही। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, पारिवारिक सहयोग और सेवा भावना की एक मिसाल प्रस्तुत की।...
टिप्पणियाँ