ध्वनि प्रदूषण से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए पदाधिकारी किए गए प्राधिकृत गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव द्वारा ध्वनि प्रद...
ध्वनि प्रदूषण से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए पदाधिकारी किए गए प्राधिकृत
गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर एक आदेश जारी किया गया है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय झारखंड रांची द्वारा वाद संख्या W.P. (PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु आदेश पारित किया गया है। पारित आदेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा जिले अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं जो आमजनों से प्राप्त शिकायतों पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उच्च न्यायालय, झारखण्ड, राँची में दायर वाद W.P. (PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु पारित आदेश में मुख्यतः रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बिना अनुमति के किसी भी लाउडस्पीकर/डीजे/साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को बिस्तरो की संख्या/क्षमता की परवाह किए बिना मौन क्षेत्र (Silence zone) मानने, सार्वजनिक स्थानो पर शोर परिवेशी शोर स्तर से 10dB (A) से अधिक नहीं होने तथा उल्लंघन की किसी भी शिकायत पर ध्वनि प्रवर्धन उपकरण, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली आदि को तुरंत जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने तथा शोरगुल सबधी शिकायतों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबरो संहित जिलावार अधिसूचना जारी करने, साथ ही मोबाइल पी.सी.आर. वैन के नंबरो का प्रकाशन करने संबंधी न्यायादेश पारित किया गया है। उक्त न्यायादेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसे आवश्यकता अनुसार संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। आमजनों के सुविधा के लिए जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को प्राधिकृत किया गया है जिनका संपर्क संख्या 9470580770 है। अनुमंडल स्तर पर शिकायतों के निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, मोबाइल नंबर 7903796154, अनुमंडल पदाधिकारी रंका मोबाइल नंबर 9534102095 तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, मोबाइल नंबर 7763988693 उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी उनके मोबाइल नंबर सहित पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसमें सफी आलम अंचल अधिकारी गढ़वा एवं डंडा, 9560163463, यशवंत नायक अंचल अधिकारी मेराल, 9931345485, जयशंकर पाठक, अंचल अधिकारी, डंडई, 7667790569, कनक, अंचल अधिकारी, मझिआंव, 8825132012, राकेश सहाय, अंचल अधिकारी, कांडी, 8340607105, राजेश कुमार, अंचल अधिकारी, बरडीहा, 8709317115, शम्भु राम, अंचल अधिकारी, भवनाथपुर, 8986746021, विकास कुमार, अंचल अधिकारी, नगर उंटारी, 8789822965, प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी, केतार, 8210278469, विमल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, धुरकी, 9113133616, सतीश भगत, अंचल अधिकारी सगमा, 8827392626, खगेश कुमार, अंचल अधिकारी विशुनपुरा, 8210876160, विकास पाण्डेय, अंचल अधिकारी, रमना, 9931862469, गौतम लकड़ा, अंचल अधिकारी, खरौंधी, 9162155686, शिवपूजन तिवारी, अंचल अधिकारी, रंका, 8287464968, अनील रविदास, अंचल अधिकारी, रमकंडा, 6299319856, उमेश्वर यादव, अंचल अधिकारी, चिनियां, 8789881829, राकेश भूषण, अंचल अधिकारी, भंडरिया, 9934102219 तथा अमित कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बड़गड़, 8340546057 को प्राधिकृत किया गया है। साथ ही अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी प्राधिकृत किया गया है जिसमें नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा 9113195512, रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका, 9871154376 एवं सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, 9631584608 हैं। जबकि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए PCR प्रभारी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक, मोबाईल नं०- 9955477275 को प्राधिकृत किया गया है। उपायुक्त श्री यादव द्वारा उपरोक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी ध्वनि प्रदूषण से संबंधित आमजनों से शिकायत प्राप्त होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नियमानुसार समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
**************************************
कर्मी फाइलेरिया की दवा लाभार्थियों को अपने सामने ही खिलाएं : डीडीसी
गढ़वा। झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से जिले में विशेष अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से आमजन को सुरक्षित रखते हुए जिले को पूर्णतः फाइलेरिया मुक्त बनाना है।इसी क्रम में जिला समन्वय समिति की द्वितीय बैठक 18 फरवरी को समाहरणालय सभागार, गढ़वा में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को कर्मी अपने समक्ष ही खिलाएं। उन्होंने कहा कि दवा सेवन की प्रत्यक्ष निगरानी से ही शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति संभव है तथा अस्वीकृति एवं छूटे हुए क्षेत्र की स्थिति को न्यूनतम किया जा सकता है।
जिले के चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर, रंका, गढ़वा एवं गढ़वा शहरी क्षेत्र में प्रशिक्षित दवा-प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर आयु एवं निर्धारित खुराक के अनुसार दवा खिलाई जा रही है। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा से मुक्त रखा गया है।बैठक में पूर्व संचालित एमडीए चक्र की उपलब्धियों की समीक्षा की गई, अस्वीकृति एवं छूटे हुए क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया गया तथा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के प्रभावी निराकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहयोग करें, निर्धारित तिथि पर दवा का सेवन अवश्य करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। सामूहिक सहभागिता, जागरूकता और जिम्मेदारी से ही “फाइलेरिया मुक्त गढ़वा” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
आज के इस बैठक में डीडीसी के अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर एवं गढ़वा,जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी पुष्पा शेहगल, सभी एमओआईसी, डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार,विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।
**************************************
उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न
आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत प्राप्त प्रतिवेदन पर लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित
गढ़वा।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुशील कुमार राय द्वारा आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को अनुमान्य लाभ प्रदान करने की अद्यतन स्थिति से उपायुक्त श्री यादव को अवगत कराया गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्म समर्पण के उपरांत पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले अनुमान्य लाभ में विभिन्न लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।बतातें चलें कि नक्सली आत्मसमर्पण वह प्रक्रिया है जिसमें हिंसक माओवादी विचारधारा का पालन करने वाले हथियारबंद विद्रोही हिंसा का रास्ता छोड़, सरकार और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालते हैं। मुख्यधारा में लौटने की इस नीति के तहत, आत्मसमर्पित नक्सलियों को वित्तीय सहायता, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य उन्हें समाज में पुनः एकीकृत करना है। फलस्वरूप आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण उपरांत पुर्नवास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले अनुमान्य लाभ यथा- पुनर्वास अनुदान, घोषित पुरस्कार भुगतान, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं परिवार के सदस्यों का जीवन बीमा, पुनर्वास दर्ज कांड में पैरवी के लिए अधिवक्ता का भुगतान, सरकारी चिकित्सा, स्व नियोजन आदि लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। गढ़वा जिले में आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों की कुल 12 आवेदन प्राप्त हैं।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, सिविल सर्जन डॉक्टर जेएफ कैनेडी, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज आदि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ