गढ़वा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गढ़वा जिला के सभी प...
गढ़वा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गढ़वा जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर सख्त निगरानी, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ किया जाएगा।सीबीएसई के निर्देशानुसार परीक्षा प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश 10:00 बजे के बाद पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी को भी कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र (Admit Card) एवं स्कूल पहचान पत्र (ID Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। नियमित छात्र-छात्राओं को केवल निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म में ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अनुचित साधनों (UFM) के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्नपत्र संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव
इस वर्ष कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र चार स्पष्ट खंडों — इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र — में विभाजित रहेगा।
इसी प्रकार विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र तीन खंडों — भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान — में विभाजित किया गया है।सीबीएसई के निर्देशानुसार प्रत्येक खंड के उत्तर उत्तर-पुस्तिका में एक ही स्थान पर क्रमवार एक साथ लिखना अनिवार्य होगा। एक ही खंड के उत्तर अलग-अलग स्थानों पर लिखने से बचने का निर्देश दिया गया है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित हो सके।कक्षा 12 के लिए पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन व्यवस्था: इस वर्ष पहली बार कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन OSMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया मात्र 10 दिनों के भीतर पूर्ण होने की संभावना है। साथ ही, डिजिटल प्रणाली के माध्यम से परिणाम अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित (Error-Free) होगा।जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र:
बीएनटी सेंट मैरी स्कूल, सोनपुरवा, गढ़वा
केंद्राधीक्षक : अमित कुमार तिवारी, प्राचार्य
बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया, गढ़वा
केंद्राधीक्षक : आशीष कुमार मंडल, प्राचार्य
जवाहर नवोदय विद्यालय, अन्नाराज नवाडीह, गढ़वा
केंद्राधीक्षक : जयप्रकाश चौधरी, प्राचार्य
आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, रेहला
केंद्राधीक्षक : अनुल हक, प्राचार्य
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर
केंद्राधीक्षक : राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर, भवनाथपुर
केंद्राधीक्षक : शिवबालक प्रसाद, प्राचार्य
Deputy CS Sanjiv Ranjan Tiwari कक्षा 10वीं के लगभग 2300 तथा कक्षा 12वीं के लगभग 450 परीक्षार्थी इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर एवं प्रश्नपत्र सेट सही ढंग से अंकित करना अनिवार्य होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में प्रश्नपत्र का अंग्रेजी संस्करण अंतिम माना जाएगा।सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराना सभी संबंधितों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
टिप्पणियाँ