--> ‘कॉफी विद एसडीएम’ में आभूषण व्यवसायियों से हुआ संवाद, सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बाजार सुविधाओं को लेकर रखीं मांगें, सामूहिक सहभागिता से सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के लिए हुआ विचार,वही हरैया में संदिग्ध बालू भंडार पर एसडीएम सख्त, जांच के आदेश | गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज
get your website in Just Rs 10000

‘कॉफी विद एसडीएम’ में आभूषण व्यवसायियों से हुआ संवाद, सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बाजार सुविधाओं को लेकर रखीं मांगें, सामूहिक सहभागिता से सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के लिए हुआ विचार,वही हरैया में संदिग्ध बालू भंडार पर एसडीएम सख्त, जांच के आदेश

गढ़वा।  सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ की श्रृंखला के तहत आज बुधवार को गढ़वा के सर्...

गढ़वा।  सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ की श्रृंखला के तहत आज बुधवार को गढ़वा के सर्राफा व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक आभूषण व्यवसायियों एवं ज्वेलर्स ने सहभागिता की। संवाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें व्यवसायियों ने बाजार से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा।संवाद के दौरान सराफा व्यवसायियों ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। भुनेश्वर नाथ सोनी, बजरंगी सोनी, संतोष अग्रवाल आदि ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने से अब चोरी-डकैती की आशंकाएं पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं ऐसे में वे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। इन लोगों ने हाल ही में हुयी बिशनपुर घटना की चर्चा की। एसडीमके समक्ष उन्होंने बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सख़्त निगरानी की आवश्यकता जताई।स्वर्ण व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र में एटीएम सुविधा की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय (पब्लिक टॉयलेट) की व्यवस्था तथा सर्राफा बाजार के चौक-चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों द्वारा एसडीएम को एक लिखित मांग-पत्र भी सौंपा गया। मांग-पत्र में दोपहिया वाहनों के माध्यम से नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, व्यवसायियों को हथियार अनुज्ञप्ति प्रदान करने में प्राथमिकता देने, बाजार क्षेत्र से मांस एवं मछली की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर सतत निगरानी रखने जैसी मांगें शामिल थीं।कुछ व्यवसायियों ने बताया कि आए दिन उनकी दुकानों या आसपास नकाब पहने, सिर ढके अथवा हेलमेट लगाए संदिग्ध व्यक्ति घूमते रहते हैं। कई बार ऐसे लोग मुंह बांधे हुये ही दुकानों में प्रवेश कर जाते हैं और पूछताछ करने पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, जिससे असुरक्षा का माहौल बनता है। एसडीएम ने ऐसे मामलों पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी।एसडीएम संजय कुमार ने सराफा व्यवसायियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।एसडीएम ने सभी व्यवसायियों द्वारा विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा मामलों की चिंता वाले मामले पर कहा कि वे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर सुरक्षा मुहैया अभी भी करवा रहा है और आगे भी करवाएगा किंतु साथ ही साथ उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि यदि वे एकजुट होकर सहभागिता निभाएं तो पूरे बाजार में उनके ही सौजन्य से पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन हो सकता है, इतना ही नहीं बाजार में व्यवसायियों के सामूहिक प्रयास से पर्याप्त संख्या में एस.आई.एस या किसी अन्य निजी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी के सुरक्षाकर्मी भी रखे जा सकते हैं। एसडीएम के इस सुझाव को सभी व्यापारियों ने सहर्ष स्वागत किया साथ ही कहा कि वे पहल करें व्यापारी इसमें पूरा साथ देंगे।आभूषण व्यवसायियों ने एसडीएम का आभार जताते हुये कहा कि उन्हें पहली बार किसी बड़े अधिकारी ने अपने यहां इस आत्मीय माहौल में बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना।बैठक में भुनेश्वरनाथ सोनी, सुनील कश्यप, आनंद बाबू, पीयूष बाबू, राहुल कुमार केसरी, उदय प्रसाद सोनी, विक्की सोनी, पवन सोनी, युवराज सोनी, लखन बाबू, अंकित सोनी, विशाल केसरी, अमरजीत कुमार, जय कुमार सोनी, राज सोनी, बजरंगी सोनी, हीरू सोनी, गोलू सोनी, चंदन कुमार सोनी, प्रवीण कुमार, संतोष अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।वही अगला न्यूज। शिकायतों के बाद सदर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में संदिग्ध बालू भंडार की जांच की। मौके पर निजी यार्ड में करीब 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू डंप पाया गया, जिसे हाल ही में जमा किए जाने के संकेत मिले। एसडीएम ने अंचल अधिकारी सफी आलमखनन पदाधिकारी को बुलाकर पूछताछ कराई, लेकिन व्यवसायी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच का आदेश देते हुए जांच पूरी होने तक बालू के क्रय-विक्रय व परिवहन पर रोक लगा दी गई।गढ़वा जिले की खबरों  के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

































                 



 

टिप्पणियाँ

नाम

15august social news,1,लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन,1,समस्या।।,1,accident news,1,accident News,2,Accidental News(Health Depart),1,action news,1,add 26 january 2025,1,add news,12,Addmistrative news,1,addmistretive news,3,Adm8stretive news,2,admi strive news,1,adminstration news,1,Adminstrative News,1,admiration news,6,Admistrative News,8,Admistrative news opportunity,1,Admistretive,5,admistretive and political news,1,admistretive educational news,1,admistretive festival news,5,admistretive newd,1,admistretive news,395,admistretive News,767,admistretive political news,1,admistretive social news,16,admistretive sport news,1,admistretive sports news,1,admistretive sports news,1,admistretive yoga news,1,admistretive. news,2,admisttretive news,2,admitrative news,1,advertisement 15 august,1,advocate news,1,artist news,2,awareness news,1,bad news,4,badhaai news,1,bainking news,1,banking news,5,best news,1,big breaking,1,bjp,2,bollywood news,4,breaking news,2,buizness news,1,Business Growth,1,charges,1,clear admistretive news,1,Conversion News,1,cort news,6,court awareness news,1,crime & political news,1,crime educational news,1,crime meeting,3,Crime News,15,crime report,140,crpf admistrative news,1,crpf yoga,1,cultural programme,1,current problem news,1,dharmik news,44,Digital Marketing,1,Digital Solutions,1,Doctor News,1,dr days news,1,education News,31,education play news,1,educational,3,educational administration news,1,educational festival news,10,educational news,1250,educational sad news,1,educational sport news,3,educational sports news,6,educational yoga news,1,election admiration news,1,election news,120,entertainment news,1,festival,2,festival add,3,festival add news,3,festival educational news,4,festival msg,1,festival news,620,festival political news,5,festival social news,2,festivals news,2,filmi news,5,food news,2,fooding news,1,froud news,1,gadhe,2,gadhwa,1,games news,2,garbhwati,1,garhw,5,garhwa,2008,garhwA,1,Garhwa,18141,garhwa good news,1,garhwa social news,1,garhwa(रमकंडा),1,garhwal,1,ggarhwa,1,Global Info Edge,1,good news,5,graund report,1,gRhwa,1,happy news,2,health,2,health & motivational news,1,Health Depart News,1,health department news,1,Health motivational news,4,health motivesional news,1,Health News,182,health sad news,1,Healths News,1,Heath news,1,hospital men,1,hospital news,26,imp news,1,islamik news,1,khas report,8,lagan news,1,Latest,5085,leteat,3,letes,1,letest,6519,letest news,8,letest.,1,letestc,1,letesy,1,letets,1,letrst,1,Lions Club,1,Lions Club of Garhwa Green,1,magic news,1,medical news,2,modal news,1,Motivational News,30,music news,1,new update,1,new year 2025 news,1,news,5,notice news,2,notification news,1,notish news,1,np news,1,NP news(समस्या),1,offer news,7,offers news,3,opening news,1,oportunities news,1,oportunity news,1,opportunity news,1,picnic news,2,policies news,1,political,3,political educational news,1,political festival news,7,political news,293,Political News,902,political sad news,1,political social news,6,political sports news,3,Politician News,39,politician yoga news,1,Politics News,8,politics News ( समस्या),1,politics News(Public Problem),1,poltical News,1,poltician news,1,press news,1,problem news,12,public news,4,public problem news,11,religious,1,religious News,2,rojgar news,1,saaiber crime report,1,sad crime news,1,sad educational news,2,sad news,216,sad political news,1,sad social news,1,sad song,1,sadar aspatal news,1,samasya news,1,samasyaa news,1,samsya,1,samsya news,6,season news,1,service news,1,shop opening news,1,singing news,2,smasya news,1,social,1,social & health news,1,social administration news,6,social administrative news,3,social bizness News,1,social crime news,1,social education news,3,social festival add news,1,social festival news,12,social health news,13,social hospital news,4,social medical news,2,social newd,1,social news,667,social News,2154,social newz,1,social or political news,1,social political news,3,social sad news,5,social sports news,1,sp meet,1,special news,3,special report,7,sport news,98,sports educational news,1,sports news,64,Sports news,49,sports political news,2,spot news,1,spots news,1,tatha,1,Website Design,1,yoga,3,yoga news,15,yogaa news,5,
ltr
item
गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज: ‘कॉफी विद एसडीएम’ में आभूषण व्यवसायियों से हुआ संवाद, सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बाजार सुविधाओं को लेकर रखीं मांगें, सामूहिक सहभागिता से सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के लिए हुआ विचार,वही हरैया में संदिग्ध बालू भंडार पर एसडीएम सख्त, जांच के आदेश
‘कॉफी विद एसडीएम’ में आभूषण व्यवसायियों से हुआ संवाद, सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बाजार सुविधाओं को लेकर रखीं मांगें, सामूहिक सहभागिता से सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड व्यवस्था के लिए हुआ विचार,वही हरैया में संदिग्ध बालू भंडार पर एसडीएम सख्त, जांच के आदेश
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhAeTXEUGW8Rk_BIAiu7e-2abz52vSB8SGHHm8X4eH6c9guHkcLGus7wy6wYVBTey0sA7rQdNvTiCsZqZYMQ76pUnnnq_9gKZ37qS-c8FtrdEtfQiYH2E5wjEXxSC6zCFod6lZLv59NTtvh-naq27fa6lC5RGW5zhb1bqW4eGWVS3xYWxpfFtytFtDSNGV0
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhAeTXEUGW8Rk_BIAiu7e-2abz52vSB8SGHHm8X4eH6c9guHkcLGus7wy6wYVBTey0sA7rQdNvTiCsZqZYMQ76pUnnnq_9gKZ37qS-c8FtrdEtfQiYH2E5wjEXxSC6zCFod6lZLv59NTtvh-naq27fa6lC5RGW5zhb1bqW4eGWVS3xYWxpfFtytFtDSNGV0=s72-c
गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज
https://www.garhwasamachar.com/2026/01/blog-post_678.html
https://www.garhwasamachar.com/
https://www.garhwasamachar.com/
https://www.garhwasamachar.com/2026/01/blog-post_678.html
true
104104832542051585
UTF-8
सभी पोस्ट लोड किए गए कोई पोस्ट नहीं मिला सभी देखें और अधिक पढ़ें जवाब दें उत्तर रद्द करें हटाएँ के द्वारा होम पेज पेज समाचार पोस्ट सभी देखें आपके लिए सुझाया गया लेबल संग्रह खोज सभी समाचार पोस्ट आपके अनुरोध से मेल खाने वाला कोई समाचार पोस्ट नहीं मिला होम पेज पर वापस जाएं रविवार सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर अभी अभी 1 मिनट पहले $$1$$ मिनट पहले 1 घंटा पहले $$1$$ घंटे पहले कल की पोस्ट $$1$$ दिन पहले की पोस्ट $$1$$ सप्ताह पहले 5 सप्ताह से अधिक पहले समर्थक हमें फॉलो करें यह प्रीमियम सामग्री लॉक है चरण 1: एक सामाजिक नेटवर्क पर साझा करें चरण 2: अपने सोशल नेटवर्क पर लिंक पर क्लिक करें सभी कोड कॉपी करें सभी कोड का चयन करें सभी कोड आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी किए गए थे कोड / टेक्स्ट कॉपी नहीं कर सकते, कृपया कॉपी करने के लिए [CTRL]+[C] (या Mac के साथ CMD+C) दबाएं विषयसूची