गढ़वा। शहर एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा है। माँ गढ़देवीं की दिव्य कृपा से माँ गढ़देवी मंदिर परिसर...
गढ़वा। शहर एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा है। माँ गढ़देवीं की दिव्य कृपा से माँ गढ़देवी मंदिर परिसर में एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण साकार होने जा रहा है। मंदिर के प्रथम तल पर श्री अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा सुनिश्चित होने की सूचना से पूरे नगर में हर्ष और उल्लास का माहौल है।जलयात्रा सह नगर भ्रमण में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर आज जलयात्रा सह भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए, जबकि प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश कुमार पाल समेत विनोद जायसवाल, कंचन जायसवाल ,कंचन साहू, सुनील पासवान, आशीष अग्रवाल, विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल,मुन्ना मोबाइल,स्नेहा देवी आदि की भी विशेष उपस्थिति रही। इनके अलावा शहर के वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, पुरुष-महिलाएं, युवक-युवतियां हजारों की संख्या में इस पावन आयोजन के साक्षी बने।वैदिक विधि-विधान से होंगे धार्मिक अनुष्ठाननगर भ्रमण के उपरांत मंदिर परिसर में वैदिक परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी। इसके अंतर्गतपंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, अग्निस्थापनम्, वास्तुदेव स्थापनम्, अधिवास प्रारंभ (अन्नाधिवास),संध्या वंदन आरती, पुष्यांजलिएवं श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि“माँ गढ़देवी मंदिर गढ़वा की आस्था का केंद्र है। श्री अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा से यहां आध्यात्मिक ऊर्जा और बढ़ेगी। यह आयोजन समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा।”वहीं समाजसेवी राकेश कुमार पाल ने कहा कि“इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माँ गढ़देवी की कृपा से गढ़वा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है।”खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ