गढ़वा।लायन्स क्लब गढ़वा सिटी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप आज शनि मंदिर प्रांगण में प्रसाद रूपी भोजन के रूप में खिचड...
गढ़वा।लायन्स क्लब गढ़वा सिटी की ओर से बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप आज शनि मंदिर प्रांगण में प्रसाद रूपी भोजन के रूप में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम शांत, सुव्यवस्थित और सेवा भावना से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ठंड के मौसम में गर्म और पौष्टिक खिचड़ी पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।इस आयोजन का सफल संचालन क्लब के अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद एवं सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में हुआ, जबकि पूर्व
अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम की देखरेख कर अहम भूमिका निभाई।मौके पर रामनारायण प्रसाद (अध्यक्ष, लायन्स क्लब गढ़वा सिटी) ने कहा कि “सेवा ही लायन्स क्लब का मूल मंत्र है। शनि मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण कर हमें आत्मिक संतोष मिला है। आगे भी क्लब इसी तरह जनकल्याण के कार्य करता रहेगा।”वही सुनील कुमार (सचिव, लायन्स क्लब गढ़वा सिटी) ने कहा कि “बैठक में लिए गए निर्णय को आज जमीन पर उतारना हमारे लिए गर्व की बात है। जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचाकर क्लब ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।”वही दयाशंकर गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि “सेवा के ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर जिस समर्पण से यह आयोजन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।” इस अवसर पर अनिल शर्मा एवं लखन कश्यप की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग भी सराहनीय रहा।वही सुशील केसरी (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि“लायन्स क्लब गढ़वा सिटी द्वारा शनि मंदिर प्रांगण में खिचड़ी प्रसाद वितरण का यह आयोजन वास्तव में सराहनीय है। सेवा और करुणा की भावना के साथ किया गया यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए राहत और समाज के लिए प्रेरणा है। क्लब इसी तरह मानव सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे, यही मेरी शुभकामना है।”

टिप्पणियाँ