गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणाल...
गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों-वाहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग, मटेरियल कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, लेखा कोषांग, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) कोषांग सहित अन्य सहायक कोषांगों की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक कोषांग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक सुधारात्मक एवं कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने निर्वाचन अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन हेतु सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, नोडल पदाधिकारी नगरपालिका कोषांग-सह- उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधरनगर प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रवीश राज सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ