गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था का पद-प्रतिष्ठापन समारोह रविवार, दिनांक 18 जनवरी को दानरो नदी के समीप स्थित ज्ञान निकेतन स्...
मेडिकल ऑफिसर के पद पर
-
डॉ. आलोक कश्यप,
-
डॉ. आशीष कुमार,
-
डॉ. अभिनीत विश्वास
को मनोनीत किया गया।
इसके अलावा मंडल निदेशक के रूप में
-
राजेश सोनी,
-
संजय कुमार सिंह,
-
आशीष मित्रा,
-
गौतम जायसवाल
के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स गढ़वा
के अलख नाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, पूर्व स्पेशल कमिटी के विजय कुमार केशरी, मदन केशरी, अजय कांत पाठक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।सत्र 2026 के लिए गठित नई टीम को जायंट्स आस्था के पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी और आशा जताई कि नई कार्यकारिणी जरूरतमंदों की सेवा करते हुए जायंट्सवाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।मौके पर गौतम कुमार गुप्ता (नवनिर्वाचित अध्यक्ष) ने कहा कि जायंट्स आस्था गढ़वा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हमारी पूरी टीम सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए जायंट्सवाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।वही अमित शर्मा (उपाध्यक्ष – आंतरिक) ने ने कहा कि संगठन के भीतर आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा। हर सदस्य को साथ लेकर सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी।वही डॉ. अशोक सोनी (कोषाध्यक्ष) ने कहा कि संगठन की आर्थिक व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संचालित किया जाएगा। प्रत्येक सेवा कार्य में संसाधनों का सही और सार्थक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।वही डॉ. आशीष कुमार (मेडिकल ऑफिसर) ने कहा कि जायंट्स आस्था के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को गांव-गांव और जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।वही विराट राजा विश्वास (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि नई टीम युवा ऊर्जा और अनुभव का बेहतर संगम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यकारिणी संगठन को मजबूती देते हुए सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक सोनी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कश्यप, डॉ. आशीष कुमार, निदेशक राजेश सोनी, बसंत कुमार गुप्ता एवं सुमित कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।समारोह सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ