गढ़वा। शहर के चिनिया रोड स्थित पलामू प्रमंडल का सबसे आधुनिक व भरोसेमंद अस्पताल — परमेश्वरी मेडिकल सेंटर — ने शुक्रवार को दो बे...
पहली कहानी: महिला को गैस की बीमारी नहीं, छोटी आंत में छिद्र था
एक साधारण ग्रामीण महिला, जिसे वर्षों से गैस की समस्या रहती थी, रोज़-रोज़ दवाइयाँ खाती थीं। लेकिन एक दिन अचानक ऊपरी पेट में तेज़ दर्द, उल्टियाँ और पेट में सूजन बढ़ने लगी। स्थानीय चिकित्सकों ने इसे भी ‘गैस बढ़ जाना’ कहकर इंजेक्शन लगा दिया, लेकिन हालत और बिगड़ती गई। परिजन दो दिनों की परेशानी के बाद परमेश्वरी मेडिकल सेंटर पहुँचे।
सिर्फ 30 मिनट की जांच में पता चला—
✔ छोटी आंत में छिद्र (Duodenal Perforation)
✔ यह स्थिति जानलेवा हो सकती थी
✔ तत्काल इमरजेंसी ऑपरेशन जरूरी था
डॉ. कुमार निशांत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सफल हुआ।
महिला ने 5 दिन ICU में जीवन की जंग लड़ी और अगले 5 दिन वार्ड में रहने के बाद पूर्ण स्वस्थ होकर घर गईं। फोटो में दिखती उनकी मुस्कान इस बड़ी सफलता की सच्ची कहानी कहती है।
वही दूसरी कहानी: 20 वर्षीय युवक, अत्यधिक शराब सेवन और लापरवाही
20 वर्षीय युवक दिवाली के बाद दोस्तों के साथ जमकर शराब पीता रहा।छठ के पहले दिन अचानक पेट में ऐसा दर्द हुआ जैसे जान निकल रही हो।लेकिन युवक तीन दिन तक अस्पताल नहीं गया—
सोचता रहा कि छठ में अस्पताल बंद होंगे।
घर की दवाइयों से इलाज करने की कोशिश में उसकी हालत गंभीर हो गई।जब अस्पताल आया, तब स्थिति भयावह थी—
✔ सांस लेने में भी दर्द
✔ ऑक्सीजन लेवल कम
✔ किडनी डैमेज की शुरुआत
✔ शरीर में तेज़ इन्फेक्शन – Sepsis due to Perforation Peritonitis
✔ शराब के कारण भोजन नली में छिद्र
ICU में भर्ती करने के बाद तुरंत इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया।डॉ. निशांत, उनकी सर्जिकल टीम, डॉ. नीतू और ICU टीम की मेहनत रंग लाई।युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर गया।विदाई के समय उसने प्रण लिया—
यह परिवर्तन ही इस इलाज की सबसे बड़ी सफलता है। इस मौके पर सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि“बिना चिकित्सकीय सलाह लंबे समय तक दवा न खाएँ। यह छोटी-सी लापरवाही बड़ी बीमारी में बदल सकती है।”“शराब पूरी तरह बंद करें। अत्यधिक सेवन से भोजन नली फट सकती है, किडनी खराब हो सकती है और जान तक जा सकती है।”“सतर्क रहें, समय पर अस्पताल पहुँचें—समय पर इलाज ही जीवन बचाता है।” वही दोनों मरीजों के स्वस्थ होने ने अस्पताल में भी आनंद और संतोष का माहौल बना दिया है।“अब जीवन में कभी शराब नहीं पीऊंगा, और अपने गांव में शराब बंदी के लिए काम करूंगा।”
टिप्पणियाँ