गढ़वा । शहर के सहिजना मुहल्ला निवासी सह वरीय अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ़ बुल्लू बाबू के जन्म दिवस के अवसर पर टंडवा स्थित दब...
गढ़वा । शहर के सहिजना मुहल्ला निवासी सह वरीय अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ़ बुल्लू बाबू के जन्म दिवस के अवसर पर टंडवा स्थित दबगर मुहल्ला में मंगलवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया । अधिवक्ता सह समाजसेवी गौतम कृष्ण सिन्हा, डॉक्टर पातंजली केशरी सहित अन्य लोगों ने मंगलवार को कोहरे की चादर में लिपटी सुबह के समय ठंड से ठिठुर रहे लोगों के पास पहुंचकर उन्हें कंबल ओढ़ाया । वहां पर मौजूद बच्चों के बीच मिठाई व चॉकलेट का भी वितरण किया गया । उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिंह ने कहा कि जन्म दिवस के अवसर पर कंबल वितरण किया जा रहा है । पीड़ित मानवता की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है । विकासशील समाज में संवेदनशीलता, जिम्मेवारी, समझदारी का दायरा भी बढ़ना चाहिए । इस तरह के कार्यों से जो तसल्ली मिलती है वह जीवन में सुख शांति के लिए आवश्यक है । वर्तमान में व्यस्त दिनचर्या के अनुसार मानव का मशीनीकरण हो चुका है । ऐसे में मानवीय मूल्यों को उजागर करने का यह अच्छा अवसर है । जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्य कर हम लोगों के बीच दया, करुणा और लोगों के सम्मान की देखभाल के लिए प्रेरित कर सकते हैं । डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है । हमें जात-पात धर्म, जाति वर्ग भूलकर व्यक्ति की सुरक्षा, विकास और सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता करने के साथ नशाखोरी, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा । हम सभी को किसी भी व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।सच्चे मन से करुणा का भाव स्वाभाविक रूप से हमारे हृदय को घोषित करता है । उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सारे धर्म, वेद और उपनिषद का भी यही सार है । इसलिए हमें सदैव प्रेम और सत्य की राह पर चलकर कर्म ही पूजा है । इस पंक्ति को आत्मसात कर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहना चाहिए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बल्लू बाबू को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की । सबों ने उनके इस उदार व्यक्तित्व, संवेदनशीलता और प्रेरणादायी सोच की सराहना की ।मौके पर अधिवक्ता सोमनाथ जी, सौरभ धर दुबे, अरुण कुमार, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, अब्दुल मन्नान, इश्तियाक रजा, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ