गढ़वा।झारखंड की प्रतिभाशाली बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मि...
गढ़वा।झारखंड की प्रतिभाशाली बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की पुत्री श्रुति मिश्रा (22 वर्ष) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित मिस & मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रुति ने ‘मिस महाराष्ट्र – फर्स्ट रनर-अप’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।यह उपलब्धि न केवल श्रुति की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है, बल्कि यह झारखंड की उभरती प्रतिभाओं की राष्ट्रीय पहचान भी है।इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा किया गया था, जिसकी संस्थापक जोया सिराज शेख (Mrs Universe Runner-Up) हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक ताज विवांता, गोवा में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से चयनित 12 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में एलेना मैक्सीमोवा (Mrs Universe 2022), बॉलीवुड अभिनेत्री हिना खान और जोया सिराज शेख जैसी नामचीन हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब हिना खान ने स्वयं श्रुति मिश्रा को मंच पर क्राउन पहनाया।मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी की रहने वाली श्रुति वर्तमान में पुणे में बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें रैम्प वॉक, मंच कला, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक विषयों में विशेष रुचि रही है।उनकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति, प्रभावशाली रैम्प वॉक, संतुलित सोच और गरिमामयी व्यवहार ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया।श्रुति मिश्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गढ़वा, बोकारो और पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं और साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहेंगी।बेटी की सफलता पर उप विकास आयुक्त पी.एन. मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने श्रुति को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्रुति मिश्रा की यह सफलता साबित करती है कि अगर आत्मविश्वास, मेहनत और सही दिशा मिले, तो झारखंड की बेटियां किसी भी मंच पर चमक सकती हैं।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ