गढ़वा। नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गढ़ देव...
गढ़वा। नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गढ़ देवी मोहल्ला में छापामारी कर ब्राउन शुगर बिक्री का पर्दाफाश करते हुए दो कुख्यात तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया।उक्त जानकारी आज सदर थाना में एसडीपीओ नीरज कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि 9 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना ने पूरे जिले को अलर्ट कर दिया। सूचना में बताया गया था कि गढ़ देवी मोहल्ला में कुछ लोग लंबे समय से ब्राउन शुगर बेचने का गोरखधंधा चला रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।इस दल में परि0 पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी सुनील तिवारी, अवर निरीक्षक अविनाश राज, आदित्य नायक, मुकेश कुमार यादव, स0अ0नि0 अरविंद कुमार दुबे, स0अ0नि0 अभिमन्यु कुमार सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों—
-
राहुल कुमार (31)
-
विनोद राम उर्फ सोढ़न (55)
—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपने कमरे में ब्राउन शुगर बेचते पाए गए।
बरामदगी की बड़ी सूची
तलाशी में पुलिस ने पाया—
-
29.2 ग्राम ब्राउन शुगर
-
₹2,80,720/- नकद
-
6 मोबाइल फोन
-
ब्राउन शुगर बेचने की अन्य सामग्री
-
दो मोटरसाइकिलें (Yamaha R-15 JH 03 AU 4726 और Honda Shine JH 03 AM 4558)
पूछताछ में राहुल कुमार ने स्वीकार किया कि वह सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में 500–700 रुपये प्रति पुड़िया बेचता था। पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर के कारण युवा वर्ग में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, जिससे मानसिक व शारीरिक नुकसान के साथ समाज में अपराध भी बढ़ रहा है।दोनों आरोपियों के खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 626/25, धारा 21/22/29 NDPS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें कई NDPS और चोरी के मामले शामिल हैं। मौके पर एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि“नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारी प्राथमिकता जिले को नशामुक्त बनाना है। इस कार्रवाई से नेटवर्क के कई अन्य तार भी तलाशे जा रहे हैं। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ