गढ़वा।लोगों की बेहतर सेहत और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए गढ़वा स्थित प्रियदर्शिनी अस्पताल (नामधारी कॉलेज के सामने) में रविवार...
गढ़वा।लोगों की बेहतर सेहत और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए गढ़वा स्थित प्रियदर्शिनी अस्पताल (नामधारी कॉलेज के सामने) में रविवार, 14 दिसंबर को एक बार फिर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर खास तौर पर हड्डी, नस और जोड़ से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा।शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. एन. के. रजक ने किया। इस दौरान मरीजों की हड्डियों से संबंधित समस्याएं, नसों में दर्द, जोड़ जाम होने, कमर दर्द, घुटनों के दर्द और बुजुर्गों में आम ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की विशेष जांच की गई।इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत रही फ्री BMD (Bone Mineral Density) जांच, जिसके माध्यम से मरीजों की हड्डियों की मजबूती और कमजोरी का सटीक आकलन किया गया। इससे हड्डियों की गंभीर बीमारी की शुरुआती पहचान संभव हो सकी, जो आगे चलकर मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।हड्डी, नस और जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नंदकिशोर रजक ने करीब 32 मरीजों की गहन जांच की। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार, कैल्शियम युक्त भोजन, नियमित व्यायाम और सही दवाइयों के माध्यम से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने की सलाह दी।शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा की जमकर सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।इस आयोजन को सफल बनाने में प्रियदर्शिनी अस्पताल की पूरी टीम—चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। उनका समर्पण समाज के प्रति अस्पताल की सेवा भावना को दर्शाता है।मौके पर डॉ. एन. के. रजक ने कहा—“हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को समय रहते जागरूक करना है। हड्डियों की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन अगर समय पर जांच हो जाए तो इससे बचा जा सकता है। इस शिविर के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक नि:शुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”वही डॉ. रजक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा—“जिन लोगों को हड्डी, कमर, घुटना या जोड़ दर्द की समस्या है, वे इसे नजरअंदाज न करें। प्रियदर्शिनी अस्पताल में नियमित रूप से हर सप्ताह के हर रविवार को ऐसे नि:शुल्क शिविर लगाए जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।”
टिप्पणियाँ