गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली 24वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गढ़...
गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली 24वीं जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं स्वयं बैटिंग कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीएसकेडी पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बीच खेला जा रहा है।अपने संबोधन में उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि यह झारखंड की उन गिनी-चुनी प्रतियोगिताओं में शामिल है, जो लगातार 24 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 52 टीमों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में खेल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि यह मंच छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और तराशने का बेहतरीन अवसर देता है। प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पूरी तरह निष्पक्ष है और जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी वही आगे बढ़ेगी। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, खेल भी आज एक मजबूत और सम्मानजनक करियर का माध्यम बन चुका है। मौके पर अलखनाथ पांडेय (संरक्षक) ने कहा:“24 वर्षों तक इस प्रतियोगिता का निरंतर संचालन जिले के लिए गर्व की बात है। यह बच्चों के भविष्य को दिशा देने वाला मंच है।”वही मदन प्रसाद केशरी (अध्यक्ष) ने कहा:“हमारा लक्ष्य है कि गढ़वा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।”वही आनंद सिन्हा (सचिव) ने कहा:“खिलाड़ियों और स्कूलों का बढ़ता उत्साह बताता है कि प्रतियोगिता सही दिशा में आगे बढ़ रही है।”वही संजय सोनी ने कहा:“इस तरह के आयोजन से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है।”वही सिस्टर रोशना ने कहा:“खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है, यह प्रतियोगिता उसका जीवंत उदाहरण है।”वही अशोक विश्वकर्मा ने कहा:“जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने में यह आयोजन मील का पत्थर है।”वही सुशील केशरी ने कहा:“प्रतियोगिता का स्तर हर वर्ष ऊंचा हो रहा है, यह बेहद सराहनीय है।”वही आनंद कुमार पंकज ने कहा:“छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाने का यह बेहतरीन अवसर है।”कार्यक्रम में संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन केशरी, सचिव आनंद सिन्हा,पत्रकार जितेंद्र सिंह सहित संजय सोनी, सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा, आनंद कुमार पंकज, मुजीबुदीन खान, चंद्रभूषण सिन्हा, कमलेश दुबे, प्रिंस सोनी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, मनीष पाठक, नंद कुमार गुप्ता, अल्ताफ हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार सियाराम वर्मा ने किया।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ