गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनी गईं। राशन, पे...
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनी गईं। राशन, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली फाइन, आवास, मुआवजा और मजदूरी भुगतान जैसे मामलों पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
पहली शिकायत परिहारा के सिकंदर राम की थी, जिन्होंने भाई द्वारा फर्जी कागजात से जमीन हड़पने की बात कही— मामले की जांच अंचल अधिकारी को सौंपी गई। बिजली चोरी के पुराने मामले में फाइन कम करने के अनुरोध पर उपायुक्त ने विद्युत विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया। कन्हाई साव के धान अधिप्राप्ति राशि भुगतान मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तुरंत भुगतान कराने को कहा गया।प्रधानमंत्री आवास में फर्जी निकासी की शिकायत पर भी जांच का निर्देश दिया गया। सभी फरियादियों की समस्याएँ सुनकर उपायुक्त ने त्वरित समाधान का भरोसा दिया। वही कचहरी रोड स्थित उत्सव गार्डन में जिला अग्रणी बैंक द्वारा अनक्लेम्ड डिपॉज़िट शिविर का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ उपायुक्त दिनेश यादव ने किया। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक देशभर में चल रहा है, जिसका उद्देश्य 10 साल से निष्क्रिय पड़े खातों और अन्य वित्तीय संपत्तियों को उनके असली मालिक तक पहुंचाना है।गढ़वा जिले में ऐसे 38,269 खाते और 22.89 करोड़ रुपये चिन्हित किए गए हैं।उपायुक्त ने लोगों से कहा कि “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान नागरिकों को उनकी भूली हुई बैंक जमा, बीमा दावे, शेयर और म्यूचुअल फंड वापस दिलाने की बड़ी पहल है। उन्होंने साइबर फ्रॉड से सावधान रहने और अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता फैलाने की अपील की।शिविर में मौके पर ही 18 लाभुकों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में एलडीएम, नाबार्ड, एसबीआई और अन्य बैंक अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग की बात कही।
गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ