गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने मंगलवार को अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण के दौरान डंडई में एक अल्ट्रासाउंड केंद...
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने मंगलवार को अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण के दौरान डंडई में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया।जांच में पता चला कि इन दोनों प्रतिष्ठानों को महज आठवीं और दसवीं पास युवक संचालित कर रहे थे, जिनके पास न तो आवश्यक प्रमाणपत्र थे और न ही चिकित्सा संचालन का कोई वैध लाइसेंस।दरअसल, एसडीएम जब-जब डंडई क्षेत्र से गुजरते थे, अल्ट्रासाउंड और मेडिकल स्टोर के संचालक दुकानें बंद कर भाग जाया करते थे। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ।संदेह होने पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई की और मौके से दो युवकों — सुमन यादव (आठवीं पास) और राकेश कुमार (दसवीं पास) — को पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों युवकों ने शुरुआत में खुद को मात्र “सहायक” बताया, लेकिन स्थानीय लोगों — मोहम्मद इस्लाम, जियाउद्दीन, अखिलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यही दोनों व्यक्ति नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड करने और दवाइयां बेचने का काम करते हैं।अल्ट्रासाउंड केंद्र में कार्यरत दिनेश कुमार ने दावा किया कि यहां डॉ. प्रियंका रानी काम करती हैं, लेकिन जब उनसे संपर्क करने को कहा गया तो कोई संपर्क सूत्र नहीं दे पाए।साथ ही रजिस्टर, लाइसेंस, या कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। स्थिति पूरी तरह संदिग्ध पाई गई।इस पर एसडीएम संजय कुमार ने तत्काल दोनों प्रतिष्ठानों — “सना मेडिकल एजेंसी” और “सना अल्ट्रासाउंड सेंटर” — को अगले आदेश तक के लिए बंद करा दिया और कहा कि इन्हें तभी खोला जाएगा जब तक सिविल सर्जन व ड्रग इंस्पेक्टर स्तर से जांच पूरी नहीं होती।बताया गया कि इन केंद्रों का संचालन परवेज अंसारी और शमीम अंसारी के नाम पर होता है, जो मौके से नदारद थे।एसडीएम संजय कुमार ने कहा:“गढ़वा जिले में बिना मानक और बिना लाइसेंस के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि ऐसे सभी केंद्रों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।” वही एसडीएम संजय कुमार ने डंडई प्रखंड का किया औचक निरीक्षण,किसानों ने पैक्स संचालन में पारदर्शिता की उठाई मांग, पात्रों को मिलेगा न्याय-SDM. गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को डंडई प्रखंड क्षेत्र का औचक दौरा किया। उन्होंने लवाही कला प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) और आंगनबाड़ी भवन से जुड़े विवादों की स्थल जांच की। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पैक्स का संचालन वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हो रहा है और कई सालों से चुनाव नहीं कराए गए हैं। किसानों ने खाद व बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत भी की।एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कहा कि पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी भवन विवाद की जांच में उन्होंने पाया कि अधूरा भवन दूसरे क्षेत्र को आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समाधान कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विधि व्यवस्था, अवैध खनन और शिक्षा व्यवस्था पर भी लोगों से फीडबैक लिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ