गढ़वा: बी.एन.टी. सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में बाल दिवस एवं वार्षिक प्रदर्शनी – स्पेक्ट्रम 2025 का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, हर्ष औ...
गढ़वा: बी.एन.टी. सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में बाल दिवस एवं वार्षिक प्रदर्शनी – स्पेक्ट्रम 2025 का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, हर्ष और स्नेहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरा विद्यालय परिसर विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विज्ञानबोध, नवाचार, कला एवं सांस्कृतिक विविधता से सराबोर रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त (DDC) श्री P. N. Mishra के स्वागत में अतिथि देव भवः के सांस्कृतिक विरासत के रूप में तिलक, पारंपरिक अंगवस्त्र विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव रंजन एवं सी सी ए इंचार्ज रूपम दुबे द्वारा अतिथियों को आभूषित कर तथा वरिष्ट शिक्षिका जया तिवारी के निर्देशन में सीनियर वर्ग के बालक बालिकाओं द्वारा झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।इसके बाद निदेशक उमाकांत तिवारी एवं प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ एवं मेमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झाँकियों ने कार्यक्रम में अद्भुत ऊर्जा और सौंदर्य का संचार किया।निर्धारित समय पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ उप विकास आयुक्त P. N. Mishra, निदेशक उमाकांत तिवारी और प्राचार्य अमित कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत “Our Community Helpers” की झाँकी तथा भाषा मुंडा पार्क की जीवंत झलक कार्यक्रम की शान रही।बच्चों की वेशभूषा, मंच प्रस्तुति, संवाद और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया।कक्षा 3–5 के विद्यार्थियों ने भारत के 28 राज्यों के पारंपरिक नृत्य, पहनावा और व्यंजनों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक एकता और विविधता का सुंदर अनुभव कराया।विद्यालय परिसर में विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान, कला, साहित्य, संस्कृत, गणित तथा वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।अपशिष्ट जल प्रबंधन,
ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत,सिंचाई की आधुनिक तकनीकें,स्वास्थ्य एवं हाइजीन आधारित मॉडल,
बिरसा मुंडा पार्क,Children & Women Safety Projects,Neuron Tissue,Shadow Art & Hologram Rocket,Business Stream (Commerce) Models,Carbon Purifier,मौलिक कर्त्तव्य,भारतीय संसद,सिल्क रूट,History of Print,Climate Condition of India,Dialysis Machine,Plasma Cannon.
करीब 300 मॉडलों का यह विशाल प्रदर्शन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, शोध क्षमता और नवाचार भावना का प्रमाण बना।कार्यक्रम की सराहना उपस्थित अभिभावकों द्वारा भी की गई। वे बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष कृत्यों एवं मॉडलों को देखकर अत्यंत उत्साहित, प्रेरित और गौरवान्वित दिखाई दिए।अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले अवसरों की भूरी भूरी प्रशंसा की।मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त P. N. Mishra ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
“बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित यह वार्षिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों की नवाचारी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच है। बच्चों ने केवल ज्ञान का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े उत्कृष्ट प्रयोग भी प्रस्तुत किए। बी.एन.टी. सेंट मैरी स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार परंपरा में अग्रणी संस्था के रूप में उभर कर सामने आया है।वही निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा: “ *स्पेक्ट्रम–2025 में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक मॉडल, कला-प्रदर्शनी और प्रस्तुति विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा दर्शन को प्रतिबिंबित करती है। हमारा उद्देश्य बच्चों में नवाचार, विवेक, अनुशासन और नेतृत्व विकसित करना है। अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के परिश्रम के कारण विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार सभी का आभार व्यक्त करता है।प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा: “इस वर्ष की प्रदर्शनी विद्यार्थियों की मेहनत, शोध-क्षमता, टीम वर्क और रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। 300 से अधिक मॉडलों का प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि बच्चे वास्तविक जीवन से जुड़ी समस्याओं को समझकर समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, गणित और वाणिज्य—हर क्षेत्र में बच्चों की भागीदारी अभूतपूर्व रही है। मैं सभी विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”पूरा कार्यक्रम बाल दिवस की भावना, जनजातीय गौरव दिवस की प्रेरणा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का संगम रहा। मंच का संचालन रूपम दुबे एवं शुभ्रा पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।कार्यक्रम को सफल समापन में संपूर्ण विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टिप्पणियाँ