JSLPS ने 812 ग्राम संगठनों में संकल्प कार्यक्रम, सगमा में CMTC का उद्घाटन,वही झारखंड रजत जयंती पर गढ़वा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक-शैक्षणिक ...
JSLPS ने 812 ग्राम संगठनों में संकल्प कार्यक्रम, सगमा में CMTC का उद्घाटन,वही झारखंड रजत जयंती पर गढ़वा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन। गढ़वा। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त दिनेश यादव, सिविल सर्जन डॉ. जे.एफ. कैनेडी समेत अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षित रक्त संग्रह और दाताओं की जांच की। आयोजन ने सेवा, एकता और सामाजिक सहयोग का सुंदर संदेश दिया।वही उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई आयोजित कर आमजनों की समस्याएँ सुनीं। राशन, आवास, पेंशन, भूमि विवाद, मुआवजा और मजदूरी भुगतान जैसी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिसमें दिव्यांग, गरीब, आवास लाभार्थी और चिकित्सा सुविधा के लिए राशन कार्ड की मांग शामिल रही। उपायुक्त ने हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया। वही झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर JSLPS द्वारा जिले के 812 ग्राम संगठनों में झारखंड@25 थीम के तहत संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों महिलाओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा और जेंडर समानता पर सामूहिक शपथ ली। राज्य की 25 वर्षीय विकास यात्रा और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट सखी मंडलों को सम्मानित किया गया। सगमा प्रखंड में कम्युनिटी मैनेज्ड ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का उद्घाटन कर प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण को नई दिशा देने की पहल की गई। वही झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर टाउन हॉल स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश यादव एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया। विद्यार्थियों ने क्विज, चित्रकला, नृत्य, नाटक, गायन और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। “विरासत, प्रगति और आकांक्षाएँ” थीम पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। उत्कृष्ट छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा और समग्र शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ