गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा में स्वामी दयानंद सरस्वती की 202वी जयंती के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ एवं भजन के कार्यक्रम के पांचव...
गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा में स्वामी दयानंद सरस्वती की 202वी जयंती के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ एवं भजन के कार्यक्रम के पांचवें दिन हरिद्वार से पधारे आचार्य श्री कृष्ण देव आर्य के द्वारा वेद मंत्रों से पारिवारिक और सामाजिक कल्याण के लिए भव्य हवन यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर जयपुर से आई भजनोपदेशिका ज्योति आर्य के द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए। उन्होंने गाया "जिंदगी में भूल कर भी ना पाप कर, हो सके तो परमात्मा का जाप कर।" गिरते हैं जब विचार तो गिरता है आदमी, उठते हैं जब विचार तो उठता है आदमी, नहीं कोई यहां बेकार पीट रहा है, पीटते हैं जब विचार तो पिटता है आदमी"। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने हवन यज्ञ में अपनी आहुति दी। मुख्य यजमान उपकार गुप्ता संगीता गुप्ता, सुशील केसरी पूनम देवी, निर्मल केसरी गीता देवी, कृष्ण गोपाल आर्य माधुरी देवी, योगेंद्र सोनी हेवंती देवी, पूनम चंद कांस्यकार पिंकी देवी, गुप्तेश्वर सोनी प्रीति सोनी, सुरेंद्र शर्मा निर्मला शर्मा, धनंजय कुमार रिंकी देवी, कृष्ण मुरारी केसरी, पूजा सोनी ,प्रीति देवी, बबिता देवी ,मनोरमा केसरी, वैभव राज ,पुष्पा अग्रवाल, सरिता देवी, उर्मिला केसरी, मीरा देवी, रिया कुमारी किरण देवी, पार्वती देवी, मधुबाला देवी ,रीता गुप्ता ,रामादेवी,शीला देवी, शकुंतला केसरी, शंकर प्रसाद केसरी, राधेश्याम केसरी, अजय अग्रवाल, संजय कुमार ,अशर्फी उपाध्याय, रमेश कुमार अग्रवाल, रामानुजगंज से पधारे कन्हैयालाल अग्रवाल, दिलीप कुमार केसरी, रवि रंजन पाल, साध्वी साधना आर्य, तारा प्रजापति, राजेश प्रजापति, रमेश कुमार गुप्ता, मोहन गुप्ता,रामदास साहू, जयप्रकाश केसरी, अनिल शर्मा पार्वती शर्मा, अनुपमा देवी, विभा प्रकाश, आरती देवी, मीनाक्षी कुमारी, देव केसरी, सुरेंद्र प्रसाद केसरी, संजय कुमार केसरी ,विवेक कुमार केसरी ,सुलेखा गुप्ता, तान्या सोनी ,कोमल केसरी ,कुमकुम कुमारी, दीप्ति कुमारी, अंजनी कुमार सिंह ,ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विष्णु राउत, गौतम कुमार रेणुका गुप्ता ,उज्जवल कुमार ठाकुर ,सृष्टि केसरी, साक्षी केसरी, विमला देवी ,गुनगुन कुमारी ,उमेश सहाय ,कमलेश कुमार, पिंटू बाबू, अलखनाथ पांडे ,विनोद पाठक ने आहुतियां दी और अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर श्री विनोद पाठक ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा यज्ञ की रही है इससे जीवन सफल होता है और जीवन में सुख शांति आती है। समाजसेवी विजय केसरी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में नवजीवन का संचार होता है।संरक्षक ज्ञान प्रकाश केशरी ने बताया कि आर्य समाज के विकास के लिए हम हर संभव कार्य करते रहेंगे। प्रधान नंदकुमार गुप्ता जी ने लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर यज्ञ में भाग लेने एवं सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।अलखनाथ पांडे ने बताया कि आर्य समाज गढ़वा उत्तरोत्तर विकास की ओर बढ़ रहा है और इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में नई चेतना और जागृति आती है। सुशील कुमार केसरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में यहां आयोजित योग कक्षा के साधकों का विशेष योगदान है ।सभी दानदाताओं के हम आभारी हैं । कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश केसरी और धन्यवाद ज्ञापन उपकार गुप्ता ने किया।
टिप्पणियाँ