गढ़वा/राँची। राजधानी रांची में रविवार को पासवान समाज का एक गरिमामयी और प्रेरणादायक जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्...
गढ़वा/राँची। राजधानी रांची में रविवार को पासवान समाज का एक गरिमामयी और प्रेरणादायक जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पासवान परिवार के बच्चों और बच्चियों के विवाह हेतु सकारात्मक संवाद, समाजिक एकजुटता और दहेज-मुक्त विवाह को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पासवान समाज के अभिभावकगण, बुद्धिजीवी, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में समाज में दहेज-प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया जाएगा।युवा नेत्री एवं जिला परिषद अध्यक्ष, गढ़वा, शांति देवी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा—“दहेज-मुक्त विवाह न केवल एक सामाजिक सुधार है, बल्कि यह हमारी बेटियों के सम्मान और हमारे समाज की गरिमा से जुड़ा मुद्दा है। हम सभी को गरीबी-समृद्धि से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से सात फेरों के इस पवित्र बंधन में युवाओं को बांधने की दिशा में आगे आना चाहिए। दहेज-प्रथा समाज को कमजोर करती है, इसलिए इसे मिलकर समाप्त करना होगा।”शांति देवी ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे हमेशा सकारात्मक रहें, समाज में गलत परंपराओं को रोकें और अपने बच्चों के भविष्य के लिए सही निर्णय लें। उन्होंने कहा कि पासवान समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।इस अवसर पर समाज के कई सम्मानित लोग— जयप्रकाश पासवान, रविंद्र पासवान, अजय पासवान, आदित्य पासवान, ब्रजेश पासवान,राम प्रवेश पासवान सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने दहेज-मुक्त समाज बनाने की दिशा में शांति देवी के प्रयासों को सराहा और इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में मौजूद समाज के सदस्यों ने भी कहा कि
-
दहेज-मुक्त विवाह से बच्चों पर आर्थिक बोझ कम होगा,
-
समाज में प्रेम, बराबरी और सम्मान की संस्कृति मजबूत होगी,
-
और सामूहिक विवाह से सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ेगा।
अंत में, शांति देवी ने सभी उपस्थित पासवान परिवारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा—“आप सभी का सहयोग ही समाज को नई दिशा देता है। हम एकजुट रहकर ही पासवान समाज का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।”यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि पासवान समाज में नई सोच और सकारात्मक बदलाव की नींव भी रख गया।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ