गढ़वा।झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़वा पुलिस ने समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। पुलिस केंद्र गढ़वा में गढ़वा पुलिस...
गढ़वा।झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़वा पुलिस ने समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। पुलिस केंद्र गढ़वा में गढ़वा पुलिस के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसने पूरे जिले में मानवता और सेवा की नई भावना का संचार किया।शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक एवं सीएस डॉ जॉन एफ कैनेडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं स्वयं रक्तदान कर किया गया। अपने संदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा —“रक्तदान महादान है। यह किसी की जान बचाने का सबसे बड़ा मानव धर्म है। हर व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकाल में किसी को रक्त की कमी से जूझना न पड़े।”उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा में भी निरंतर अग्रसर है। उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मियों और नागरिकों से रक्तदान को “एक जिम्मेदार सामाजिक कर्तव्य” के रूप में अपनाने की अपील की।वही सीएस डॉ जॉन एफ कैनेडी ने कहा कि गढ़वा पुलिस द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं निभा रही, बल्कि मानवता और सामाजिक सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। मैं गढ़वा पुलिस टीम के इस कार्य की हार्दिक प्रशंसा करता हूँ।” इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाइक, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र प्रभारी संदीप कुमार, थाना प्रभारी कांडी मो. अशफाक आलम, थाना प्रभारी धुरकी जनार्दन राउत, थाना प्रभारी खरौंधी गुलशन कुमार गौतम, थाना प्रभारी मझिआंव ओमप्रकाश टोप्पो सहित कुल 33 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।रक्तदान शिविर के दौरान चिकित्सा टीम ने सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस कर्मियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आने वाले समय में भी गढ़वा पुलिस ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ