गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में...
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा तंबाकू नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा हुई।उपायुक्त ने 108 एंबुलेंस सेवा को समय पर उपलब्ध कराने, रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती करने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ समाज का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचना चाहिए।”
सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि तीन माह में सभी रिक्तियाँ भरी जाएँगी। बैठक में NHM, PMJAY, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। गुणवत्ता सुधार के लिए NQAS पर भी चर्चा हुई तथा उपायुक्त ने अस्पतालों में शिकायत पेटी लगाने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि तीन माह में सभी रिक्तियाँ भरी जाएँगी। बैठक में NHM, PMJAY, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। गुणवत्ता सुधार के लिए NQAS पर भी चर्चा हुई तथा उपायुक्त ने अस्पतालों में शिकायत पेटी लगाने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन, स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं चिकित्सा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
वही “रन फॉर झारखंड” से होगा स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ
झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर जनसहभागिता से गूंजेगा गढ़वा
गढ़वा। झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष “झारखंड @25” थीम के अंतर्गत जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 नवम्बर को “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिले में स्थापना दिवस समारोहों का शुभारंभ किया जाएगा।यह दौड़ प्रातः 8 बजे बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से प्रारंभ होकर नीलाम्बर-पीताम्बर नगर भवन (टाउन हॉल), गढ़वा तक आयोजित की जाएगी। जिले के उपायुक्त दिनेश यादव कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।उपायुक्त दिनेश यादव ने जिलेवासियों से “रन फॉर झारखंड”में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की 25वीं वर्षगांठ राज्यवासियों के लिए गर्व का अवसर है, जिसे सामूहिक सहभागिता से और भी विशेष बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षु खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संस्थाएँ, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।उपायुक्त ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह हमारे राज्य की एकजुटता, ऊर्जा और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इसमें शामिल होकर “झारखंड @25”के इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाएं।
************************************** वही
वेदव्यास आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु बैठक आयोजित
कुल 22 लाभार्थियों का चयन–पारदर्शिता और निष्पक्षता पर रहा विशेष जोर
गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में वेदव्यास आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की चयन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में कुल 22 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 20 सामान्य वर्ग एवं 02 अनुसूचित जाति श्रेणी के लाभार्थी सम्मिलित हैं। चयनित लाभार्थियों को योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की जाएगी।वेदव्यास आवास योजना का उद्देश्य मत्स्यपालक एवं मछुआ समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सुरक्षित, स्थायी एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि चयनित सभी आवासों का Geo Tagging समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य की पारदर्शिता एवं प्रगति की प्रभावी निगरानी की जा सके।उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि सरकार की यह पहल मत्स्यजीवियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।सभागार में आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे, कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, पशुपालन पदाधिकारी, लीड बैंक प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
**************************************





टिप्पणियाँ