वही स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविरों की घोषणा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-DC,वही मंडल डैम परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने ...
वही स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविरों की घोषणा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-DC,वही मंडल डैम परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न,उपायुक्त ने पुनर्वास और मुआवजा कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश,वही झारखंड स्थापना दिवस: विकास का संकल्प,गढ़वा से चार जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश,वही सड़क सुरक्षा पर चला जनजागरण अभियान,हेलमेट, सीट बेल्ट और सावधानी से बचाई जा सकती है जान गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से दौड़ को हरी झंडी दिखाई। छात्र-छात्राओं, वॉलंटियर्स व युवाओं ने नहर चौक होते हुए टाउन हॉल तक दौड़ लगाई। विजेताओं को डीसी-एसपी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह आयोजन “झारखंड @25” थीम के तहत एकता, स्वास्थ्य और राज्य गौरव का प्रतीक बना।वही गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। राशन, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली बिल, मुआवजा व रोजगार से जुड़ी कई शिकायतें आईं। उपायुक्त ने सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।वही गढ़वा। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 28 नवंबर तक जिलेभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त दिनेश यादव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है।” सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने बताया कि सभी शिविरों में स्वास्थ्य जांच व प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्था रहेगी। डीसी ने समाजसेवियों और संस्थानों से अभियान में भाग लेने की अपील की।वही गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंडल डैम (नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना) के अवशेष कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने पुनर्वास, मुआवजा और विकासात्मक योजनाओं को 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं मिले और उन्हें बेहतर जीवन स्तर दिया जाए। बैठक में परियोजना से जुड़े सभी अधिकारी और एजेंसियां मौजूद रहीं।वही गढ़वा। स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त दिनेश यादव और एसपी अमन कुमार ने समाहरणालय से चार जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि यह दिन विकास और जनभागीदारी का प्रतीक है। रथों के माध्यम से अबुआ आवास, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, पेंशन और कृषि योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाई जाएगी। रथ 15 नवंबर तक जिलेभर में भ्रमण करेगा।वही गढ़वा। सड़क सुरक्षा टीम ने आज रोड सेफ्टी काउंसलिंग के माध्यम से चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय पूरी तरह वर्जित है। गुड सेमेरिटन योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले को ₹2000 और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा ने कहा कि जागरूकता से हादसों में कमी लाई जा सकती है।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ