गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में आज बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक बाल मेला का आयोजन किया। इस बाल म...
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में
आज बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक बाल मेला का आयोजन किया। इस बाल मेला में बच्चों ने कई प्रकार के स्टॉल लगाए और अपने स्टाल को आकर्षक रूप से सजा करके उन्हें प्रदर्शित किया । स्टॉल में खाने पीने से लेकर के स्टेशनरी के साथ खेल कूद सामग्री का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा, प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा के साथ सभी शिक्षकों ने फीता काटकर और चाचा नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया । बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे क्योंकि वे जानते थे कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को बच्चों के लिए समर्पित कर बाल दिवस के रूप में उपहार दिया। इसलिए बच्चों को चाहिए कि चाचा नेहरू के बताएं मार्ग का अनुसरण कर अपने देश को एक नया आयाम दें। देश को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करें । साथ ही अपने भविष्य को साकार करें । मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्या सुनीता पटेल ,मधुबाला पाठक, सत्येंद्र पाण्डेय ,रामलाल यादव, राजीव श्रीवास्तव, मुमताज आलम ,नाहिद सबा ,पूनम शर्मा, बिंदु कुमारी ,अंकित पाण्डेय ,रोजी परवीन ,रूपा गुप्ता, रोहित कुमार, सुनील कुमार के साथ बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ