गढ़वा।झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा जिला की टीम ने जोश और आत्मविश्वा...
गढ़वा।झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में गढ़वा जिला की टीम ने जोश और आत्मविश्वास के साथ कदम रखा है। प्रतियोगिता चार ग्रुपों में खेली जा रही है, जिसमें गढ़वा की टीम को ग्रुप-बी में शामिल किया गया है।ग्रुप-बी के सभी मैच लोहरदगा जिले के नदिया स्कूल मैदान में खेले जा रहे हैं। इस समूह में गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा की टीमें शामिल हैं। गढ़वा का पहला मुकाबला 12 नवंबर को लातेहार के साथ खेला जाएगा।गढ़वा की टीम आज सुबह सासाराम-रांची इंटरसिटी ट्रेन से रवाना हुई। टीम की अगुवाई कप्तान आकाश दीप ऋषि कर रहे हैं।टीम में शामिल खिलाड़ी हैं — निरोज लकड़ा, सीबी सिंह, मनजीत तिकी, उमंग तिकी, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विकास सिंह, रितेश मिंज, आर्यन कुजूर, उपाध्या सिंह,शलेंद्र लकड़ा, रोमारियो लकड़ा, रूपेश मांझी, ओमप्रकाश सिंह, प्रवेश सिंह, सोनू कुमार सिंह और उज्जवल कुजूर।टीम के कोच जेम्स बड़ा और मैनेजर कंचन कुमार को बनाया गया है।गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि “यह टीम संतुलित और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी है। सभी युवा खिलाड़ी पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, हमें विश्वास है कि इस बार गढ़वा जिले की टीम शानदार खेल दिखाएगी।”टीम को शुभकामनाएं देने वालों में फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक राकेश पाल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी, मनीष केसरी, पंकज केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, उमेश सहाय, सुशील तिवारी, विकास पांडे, अजय कांत,राजेश पांडे, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, कौशलेश तिवारी, शमशाद अहमद, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, अतुल भारद्वाज, धनंजय पासवान, कमलेश कुमार, तथा गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे। मौके पर राकेश पाल (संरक्षक, फुटबॉल संघ) ने कहा :“गढ़वा की टीम में इस बार ऊर्जा और एकता दोनों देखने को मिल रही है। हमारे खिलाड़ी मेहनती हैं और मैदान पर अपनी पहचान जरूर बनाएंगे।” वही ब्रजकिशोर पासवान (वरिष्ठ खेल प्रेमी) ने कहा:“गढ़वा के खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में फुटबॉल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि यह टीम फाइनल तक पहुंचेगी और जिले का नाम रोशन करेगी।”वही ओम प्रकाश गुप्ता (संघ सदस्य) ने कहा :“हमारे खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास किया है। यह प्रतियोगिता उनके कौशल को राज्य स्तर पर दिखाने का बेहतरीन अवसर है। गढ़वा की जीत तय है।”गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ