गढ़वा। लायंस क्लब के सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार, 20 नवंबर को जिला 322 ए के जिला पाल एमजेएफ लायन संज...
गढ़वा। लायंस क्लब के सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार, 20 नवंबर को जिला 322 ए के जिला पाल एमजेएफ लायन संजय कुमार का गढ़वा आगमन हुआ। उनका स्वागत लायंस क्लब के चारों विंग—लायंस क्लब गढ़वा विशाल, गढ़वा ओसम, गढ़वा ग्रीन और गढ़वा सिटी—ने संयुक्त रूप से बड़े ही उत्साह के साथ किया। सभी विंग के सदस्यों ने बुके और सोल ओढ़ाकर जिला पाल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस विशेष मौके पर लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के सक्रिय सदस्य डॉ. निशांत कुमार सिंह को जिला पाल ने अपने करकमलों से एमजेएफ मेंबर बनाकर सम्मानित किया, जिससे पूरे क्लब में खुशी की लहर दौड़ गई।स्वागत समारोह में जिला पाल ने चारों क्लबों को डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी भी प्रदान की और इस वर्ष क्लबों द्वारा किए जाने वाले बेहतर कार्यों को लेकर विस्तृत गाइडलाइन दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नए क्लबों के गठन के साथ-साथ सदस्य संख्या बढ़ाना बेहद जरूरी है।मौके पर जिला पाल एमजेएफ लायन संजय कुमार ने कहा कि “गढ़वा के चारों लायंस क्लब जिस एकता और ऊर्जा के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। इस वर्ष हमारा लक्ष्य है—सदस्य बढ़ाना, नए क्लब बनाना और समाज की जरूरतों के अनुसार प्रभावी सेवाएं देना। गढ़वा की टीम निश्चित ही उत्कृष्ट कार्य करेगी।”वही एमजेएफ मेंबर बने डॉ. निशांत कुमार सिंह ने कहा कि “एमजेएफ सम्मान मेरे लिए सेवा मार्ग की नई प्रेरणा है। मैं लायंस क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में और अधिक प्रभावी योगदान देने का संकल्प लेता हूँ। यह सम्मान पूरे गढ़वा ग्रीन टीम का है।”कार्यक्रम में चारों क्लबों के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य—डॉ. कुमार निशांत सिंह, दयाशंकर गुप्ता, रामनारायण प्रसाद, राजमणि प्रसाद, कंचन साहू, रविंद्र जायसवाल, हर्ष अग्रवाल, सुनील कुमार, आशुतोष अग्रवाल, अर्जुन विश्वकर्मा, नीरज कमलापुरी, संतोष अग्रवाल, लखन प्रसाद कश्यप, उमाशंकर पांडे, उमेश अग्रवाल, डॉ एन के रजक,डॉ जे पी सिंह, डॉ अशोक सोनी, सुशील केसरी,अमित कश्यप ,विनय कश्यप,संजय सोनी,ललन सोनी, डॉ अरशद अंसारी, डॉ असजद अंसारी,शिव गुप्ता , दीपक केसरी,संतोष कश्यप सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।.......गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ