गढ़वा। बी.एन.टी. सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में आज इंटर हाउस इंग्लिश क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात...
गढ़वा। बी.एन.टी. सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में आज इंटर हाउस इंग्लिश क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, तर्कशक्ति तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था।
प्रतियोगिता को तीन समूहों — Sub-Junior, Junior एवं Senior Group — में विभाजित किया गया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न हाउसेज़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
🔹 Sub-Junior Group (कक्षा III से V)
विजेता समूह:
🥇 प्रथम स्थान – खुराना हाउस
🥈 द्वितीय स्थान – टैगोर हाउस
🥉 तृतीय स्थान – टेरेसा हाउस
🔹 Junior Group (कक्षा VI से VIII)
विजेता समूह:
🥇 प्रथम स्थान – खुराना हाउस
🥈 द्वितीय स्थान – टैगोर हाउस
🥉 तृतीय स्थान – टेरेसा हाउस
🔹 Senior Group (कक्षा IX से XII)
विजेता समूह:
🥇 प्रथम स्थान – रमन हाउस
🥈 द्वितीय स्थान – टेरेसा हाउस
🥉 तृतीय स्थान – टैगोर हाउस
खुराना हाउस और रमन हाउस ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं ज्ञानपूर्ण उत्तरों से प्रतियोगिता में बाजी मारी, जबकि अन्य हाउसेज़ ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को और रोचक बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, तालियों और प्रतिस्पर्धा की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम का संचालन रिकॉर्ड कीपर स्विटी उपाध्याय, राजीव विश्वास एवं शुभ्रा पांडे द्वारा किया गया। वहीं, सी.सी.ए. इंचार्ज रूपम दुबे ने क्विज़ मास्टर के रूप में प्रतियोगिता का संचालन करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।उपप्रधानाचार्य संजीव रंजन तिवारी ने भी विद्यार्थियों के समझ एवं उनके सही उत्तर को लेकर उन्हें सकारात्मक पुनर्बलन से सराहा।प्रतियोगिता की सफलता में रुक्मिणी कुमारी, जागृति तिवारी, सुमन तिवारी, हुमा निज़ामी एवं तलत यास्मीन का योगदान उल्लेखनीय रहा।कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित तीसरे राउंड की क्विज़ ने प्रतियोगिता को और रोमांचक बना दिया। इसके पश्चात् प्राचार्य श्री अमित कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा— “आप सभी का उत्कृष्ट प्रदर्शन केवल यहीं तक सीमित नहीं है। इस प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न आपके ज्ञान, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। यही ज्ञान भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता, स्मरणशक्ति एवं आत्मविश्वास को सशक्त बनाती हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
SAFAL मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन
सीबीएसई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार SAFAL (Structured Assessment for Analyzing Learning) के तहत कक्षा VIII अर्थात वे विद्यार्थी जो वर्तमान में कक्षा IX में अध्ययनरत हैं, की परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन डिजिटल मोड में दो स्लॉट्स में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
टिप्पणियाँ