गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में स्वदेशी अभियान, वंदे मातरम् के ...
गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में स्वदेशी अभियान, वंदे मातरम् के 150 वर्ष और बिरसा मुंडा जयंती को लेकर भव्य गढ़वा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ की।मुख्य वक्ता विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि “लोकल व्यवस्था से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा।” उन्होंने झामुमो सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “वर्तमान सरकार जनता से किए वादों से मुकर गई है और गरीबों की जमीन लूटने का खेल चल रहा है, गढ़वा में माफिया राज नहीं चलने दिया जाएगा।”कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण दुबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से ही देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है।”भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “देश के उत्थान के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और पर्यावरण संरक्षण दोनों आवश्यक हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी अपनाओ अभियान को सफल बना रहे हैं।”भाजपा जिला संगठन प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी और सक्रिय सदस्य डॉ पतंजलि केसरी ने भी कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हर कार्यकर्ता को स्वदेशी अभियान से जुड़ना होगा। ”कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश गुप्ता ने दिया।इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित थे, जिनमें विवेकानंद तिवारी, मुरली श्याम सोनी, डॉ. पतंजलि केशरी, रितेश चौबे, विनोद जायसवाल, मुरारी यादव, उमेश कश्यप, मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र राम सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ