गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर हरिद्वार से पधारे श्री कृष्ण दे...
गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर हरिद्वार से पधारे श्री कृष्ण देव आचार्य जी के द्वारा वेद मंत्रों से सामाजिक एवं पारिवारिक सुख ,शांति, सौहार्द हेतु पांच कुंडीय बृहद हवन यज्ञ संपन्न हो रहा है। आज के मुख्य यजमान योगेंद्र सोनी हेवंती सोनी, सुरेंद्र कुमार शर्मा निर्मला शर्मा, पूनम चंद कांस्यकार पिंकी देवी, धनंजय कुमार रिंकी देवी, गुप्तेश्वर सोनी प्रीति सोनी, सुशील कुमार केसरी पूनम देवी, कृष्ण गोपाल आर्य माधुरी देवी, थीं। प्रधान नंद कुमार गुप्ता, कृष्ण मुरारी केसरी ,संध्या केसरी, अनीता केसरी, रामादेवी, तृषा कुमारी, पल्लवी गुप्ता, माधुरी देवी, सत्यम कुमार, अविनाश पांडे ,आशीष केसरी, कनक कुमारी, रिया कुमारी,गुनगुन कुमारी, अंजली कुमारी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश केसरी, विष्णु राउत,राधेश्याम, गौतम कुमार, उत्तम श्री, सृष्टि कुमारी, उपकार गुप्ता संगीता गुप्ता, रामदास साहू, पिंकी देवी ने यज्ञ में अपनी आहुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी,सुलेखा गुप्ता, सिमरन कुमारी, कुमकुम कुमारी,दीप्ति कुमारी, खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी, आरती देवी, मीनाक्षी कुमारी, ज्योति प्रकाश, विभा प्रकाश, विनय प्रकाश, अनुपमा देवी, उपकार गुप्ता संगीता देवी,अनिल शर्मा, पार्वती शर्मा की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जयपुर से पधारी भजन परदेसी का ज्योति आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से गाया "बेटी तो बनकर दुर्गा जग का भ्रम मिटाना'अपने आप को लूटने ना देना चाहे तुरंत चंडी बन जाना।" सोते-सोते सोना बहु तेरा हो गया,जागो जागो ज्ञान का सवेरा हो गया।" जन्म लेके दुनिया में आना अलख जगा के फिर आगे बढ़ जाना।" "खुद ही घरों में आग लगाए,खुद ही फिर पछताए तुम्हें क्या हो गया है।"इस अवसर पर प्रधान नंदकुमार गुप्ता ने गढ़वा वासियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।ज्योति प्रकाश ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय गढ़वा वासियों को दिया और कहा इस प्रकार यज्ञ एवं वेदोंपदेश से जीवन सफल होता है अतः ऐसे कार्यक्रम में अवश्य भाग लेना चाहिए। सुशील केसरी ने बताया कि इस कार्यक्रम की पूर्णाहुति 11 नवंबर दिन मंगलवार को होगी। भोजनोपरान्त भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।
टिप्पणियाँ