गढ़वा। बच्चों को प्रेम, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथ...
गढ़वा। बच्चों को प्रेम, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के मौके पर बाल दिवस सह वर्षिक खेल-कूद का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी व उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मीलित रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि बाल दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो हर वर्ष 14 नवंबर को देश में बड़े उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती को समर्पित है।नेहरू जी बच्चों से अधिक प्रेम और सुन स्नेह करते थे और उनकी उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। बच्चे उन्हें स्नेह पूर्वक चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के अधिकारों उनकी शिक्षा और उनके समग्र विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चे देश का भविष्य और अनमोल धन हैं।बाल दिवस यह याद दिलाता है कि बच्चे केवल परिवार का ही नहीं बल्कि देश का गौरव हैं।बच्चों की मुस्कान ही देश की पहचान है। उनकी शिक्षा व प्रगति आने वाले देश की प्रगति है।इसलिए हमें बच्चों को प्यार, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर देने का प्रयास करना चाहिए। ताकि वे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बन सके। नेहरू का यह सपना तभी पूरा होगा जब हर बच्चा खुशहाल, शिक्षित और सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य बना सके।आगे कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलित के साथ आजाद, बोस, शिवाजी और टैगोर हाऊस के मार्चपास्ट के साथ हुआ। तथा इस 34वें वार्षिक खेल कूद अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल कैप्टन संध्या ने स्पोर्ट्स शपथ दिलाई व जूनियर विंग के इंचार्ज खुर्शीद आलम ने वार्षिक खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।मंच का संचालन कृष्ण कुमार एवं दिनेश कुमार ने की जबकि स्वागत भाषण बसन्त ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन सन्तोष प्रसाद ने की। पूरे खेल व्यवस्था में नीरा शर्मा, मुकेश कुमार भारती और खेल इंचार्ज वर्षा ने की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों व समस्त शिक्षक एवं स्कूल कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ