केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था सख्त, जानें कब-कहां रहेगा प्रतिबंध गढ़वा। 3 जुलाई, दिन गुरुवार को केंद्रीय सड़...
केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था सख्त, जानें कब-कहां रहेगा प्रतिबंध
गढ़वा। 3 जुलाई, दिन गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा जिले में आगमन हो रहा है। इस विशेष कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा यातायात को लेकर विस्तृत व्यवस्था और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के मुताबिक निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:🚛 1. रंका पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध
रंका की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रंका पुल पार नहीं करेंगे। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर भेजा जाएगा।
🚗 2. चार पहिया वाहनों का डायवर्जन
रंका की ओर से आने वाले सभी कार, टैक्सी व अन्य चार पहिया वाहन ओवरब्रिज पर न जाकर सीधे टंडवा की ओर भेजे जाएंगे, जिससे शहर में भीड़ न हो।
🛣️ 3. शहीद अंजान शरीफ जाने वाले मार्ग में वनवे व्यवस्था
फोरलेन से कोई भी वाहन सीधे शहीद अंजान शरीफ की ओर नहीं जाएगा। इसके बदले, वाहन झूरा गांव होते हुए शाहपुर रोड की ओर निकलेंगे। यह रास्ता पूरी तरह वनवे रहेगा। वहीं, मेराल की ओर से आने वाले वाहन मध्या चौक होते हुए शहीद अंजान शरीफ जाएंगे।
🚫 4. फोरलेन पर दोपहर तक प्रतिबंधित रहेगा आवागमन
कल्याणपुर ओवरब्रिज से लेकर हुर ओवरब्रिज तक फोरलेन मार्ग पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
नगर ऊंटरी की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियां ‘लगमा’ के आगे नहीं बढ़ पाएंगी।
👉 प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित रूटों का ही उपयोग करें ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ