गढ़वा, 3 जुलाई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गढ़वा पहुंचकर ऐतिहासिक क्षण को साकार किया। ब...
गढ़वा, 3 जुलाई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को गढ़वा पहुंचकर ऐतिहासिक क्षण को साकार किया। बिरसा मुंडा हेलीपैड पर डीसी डॉ. दिनेश यादव और एसपी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री हूर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां मंच पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने 1129 करोड़ की लागत से तैयार हुए गढ़वा फोरलेन बाईपास का विधिवत उद्घाटन किया, साथ ही 1330 करोड़ की लागत से बनने वाली गुमला से छत्तीसगढ़ तक की फोरलेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास किया। ये दोनों परियोजनाएं कुल 2455.28 करोड़ रुपये की हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 व 43 के अंतर्गत आती हैं, जिनकी कुल लंबाई 55.100 किलोमीटर है।कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री का रांची रवाना होने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके कारण वे लगभग दो घंटे गढ़वा में ही रूके रहे, इस दौरान जनता और अधिकारियों से संवाद भी किया। बाद में वे गया के लिए रवाना हुए, जहां से चार्टर फ्लाइट द्वारा रांची कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पलामू सांसद बीडी राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी,पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ने कहा—
"आप राजा कर्ण जैसे हैं, जो मांगता है, उसे दे देते हैं।"
सांसद बीडी राम ने गडकरी से झारखंड में ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की मांग की और कहा—
"सड़कें बन रही हैं, अब रोजगार भी बढ़े।"
विधायक आलोक चौरसिया बोले—
"हर चुनाव में बाईपास मुद्दा होता था, अब समाधान मिल गया।"गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ