नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। इसमें नागरिकता संशोधन कानून पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में घूम घूमकर सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भारतीय को नुकसान नहीं होने वाला है। बल्कि इस कानून से वैसे लोग जो पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक जो प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिए हो। उन्हें भारतीय नागरिकता मिल सकेगी। वर्षों से प्रताड़ना व उपेक्षा का दंश झेल रहे लोगों को इस कानून से न्याय मिल सकेगा। मगर विपक्षी दलों के लोग इस कानून को
लेकर भ्रम फैला रहें हैं। भ्रम में किसी आने की जरूरत नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि जिन लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी भारतीय नागरिकता दिलाना चाहते थे। भाजपा ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए सीएए बनाया है। प्रताड़ित लोगों को इससे न्याय मिलेगा। जबकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि कांग्रेस देश में भय व आतंक का माहौल बनाकर वोट हथियाना चाहती है। देश में तोड़ फोड़ करने वाले व कानून का उल्लंघन करने वालों का साथ कांग्रेस दे रही है। साथ ही यह पूरी तरह से पाकिस्तान की भाषा बोलकर देश को नुकसान पहुंचा रही है। देश की जनता इसे कतई बर्दास्त नहीं करेगी। बैठक में भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, मुकेश निरंजन सिन्हा, गिरिन्द्र नाथ पांडेय, विनय चौबे, प्रमोद चौबे, वीणा पाठक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।