नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : चौधरी जेनरल हॉस्पिटल के संस्थापक सह रंका चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने गोविन्द उच्च विद्यालय के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जाकर खिलाड़ियों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी डॉ चौधरी ने कहा कि जिंदगी एक खेल है। उसे ठीक तरह से तभी जिया जा सकता है ,जब खिलाड़ी की भावना से जिया जाए। खिलाड़ी आये दिन हारते जीतते रहते हैं उन्हें इसके लिए कोई मलाल नहीं रहता। यदि वे इन हारों को अपना दुर्भाग्य और जीत को तारे तोड़ लाने जैसा सौभाग्य मानें तो इन मानसिक ज्वार
भाटों की स्थिति में खेलने का सारा आनंद ही चला जायेगा और वह इतना बड़ा सिरदर्द बनेगा कि कभी खेल की बात सोचने तक की इच्छा न हो। ऐसी मनःस्थिति में निराशा, खिन्नता, खीज का ही बाहुल्य रहेगा और वह प्रयास, पुरुषार्थ जान के लिए एक बवाल बनकर रहेगा। इतना ही नहीं उस उत्थल पुथल स्थिति में स्वास्थ्य पर भी बुरा पड़ने लगेगा। आज के मैच में एस के मेमोरियल पब्लिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेल सम्पन्न हुआ। विजेता-उपविजेता को पुरस्कार विरतण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्कार भारती के नीरज श्रीधर स्वर्गीय, शम्भू तिवारी, श्याम नारायण पाण्डे, नमस्कार तिवारी, राजेन्द्र चौधरी, सह सचिव प्रिंस सोनी, मनोज तिवारी, गोलू, आनंद ठाकुर, फैयाज अंसारी, अतुल, प्रवीण, सुमित मिश्रा, प्रभात तिवारी, हर्षित सिंह, पंकज मेहता, सिकंदर प्रजापति, चंदन, आलोक गुप्ता, पंकज चंद्रा आदि उपस्थित थे।