नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
18 कों सीनियर वर्ग का फाइनल और पुरस्कार वितरण। मुकाबला आर.के पब्लिक बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा :जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वधान में खेले जा रहे हैं 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में आर के पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में शांति निवास को 8 रनों से हराकर उनके फाइनल में खेलने के सपने को तोड़ते हुए फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में आर के पब्लिक स्कूल और शांति निवास के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में गेंदबाजों का बेहतर प्रदर्शन रहा। पिछले वर्ष के उपविजेता टीम को आर के पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हराकर उनके फाइनल में खेलने के सपनों को तोड़ा वही पिछले वर्ष शांति निवासी हार का बदला भी चुकाया। आर के पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अनुज के 23 और जाहिद के 17 रनों के सहयोग से 105 रन ही
बना सकी। शांति निवास की ओर से विवेक ने चार और ज्ञान ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जीत के लिए शांति निवास को 106 रनों की आवश्यकता थी टीम के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतर बल्लेबाजी करना शुरू किया। दशकों से भरा गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सभी लोगों को यह लगने लगा कि शांति निवास की टीम आर के पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल मैच अपना जगह पक्का कर लेगी। आर के पब्लिक स्कूल के अनुज और रोहित के घातक गेंदबाजी के सामने शांति निवास के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। अंतिम ओवर में शांति निवास को 15 रनों की आवश्यकता थी टीम के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में सात रन ही बना पाई। इसी के साथ पिछली बार की उपविजेता टीम शांति निवास के फाइनल में खेलने के सपने टूट गए ।आर के पब्लिक स्कूल की ओर से अनुज ने चार और और रोहित ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आर के पब्लिक के अनुज को डॉक्टर कुलदेव चौधरी, प्रिंस सोनी,उपाध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने संयुक्त रूप से दिया। इस मौके पर कुलदेव चौधरी ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है , खेल हमे बहुत कुछ सिखाता है। हारने वाली टीम से क्या चूक हुई उसे सुधारने का अवसर मिलता है, वहीं जीतने वाली टीम को आगे की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सीख मिलती है। आज हारने वाला ही कल जीतेगा। डॉ चौधरी ने कहा कि गढ़वा जिला में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल उन्हें सही प्लेटफार्म देने की जरूरत है। इससे जहां खिलाड़ियों का कैरियर बनेगा, वहीं उसके परिवार और पूरे जिले का नाम रौशन होगा। विगत कई वर्षों से यह प्रतियोगिता बेहतर खिलाड़ियों को चुनकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भेजने का काम करती है और सैकड़ों लोग लगातार एक माह तक अपना पूरा समय इस खेल से जोड़कर खिलाड़ियों के लिए समर्पित करते हैं। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, धनंजय सिंह, नवनीत शुक्ला, कमलेश कुमार दुबे, गोलू , अमित उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, प्रिंस खान, पंकज चंद्रा, मनोज तिवारी, सुमित मिश्रा, मनीष पाठक, सिकंदर प्रजापति ,रोहन तिवारी, आलोक गुप्ता, हर्षित सिंह, पंकज मेहता, सिद्धार्थ पांडेय, ऋषभ सिंह, बालमुकुंद, आलोक गुप्ता,शिक्षक राजकुमार,अभिषेक उपाधयाय सहित कई लोग उपस्थित थे।






