नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपल...
से संबंधित समस्याआें को आॅन स्पॉट निराकरण किया।
मौके पर उपस्थित उपायुक्त हर्ष मंगला ने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्या है उसके लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी आप सभी के समक्ष उपस्थित हैं। अपनी-अपनी समस्याओ को रखें। तुरंत उसका समाधान होगा।
मौके पर अपर समाहर्ता गढ़वा प्रवीण कुमार गगराई, निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लेमेंट ओड़िआ, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी जहीर आलम, दिनेश प्रसाद सुरीन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार, समाहरणालय एवं प्रखंड डडई के कर्मी तथा काफी संख्या में आम जनता उपस्थित थे। डीसी की पैनी नजर से दिव्यांग बालक का हुआ कल्याण जरही पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में डीसी हर्ष मंगला की पैनी नजर से एक दिव्यांग बालक का कल्याण हुआ। कार्यक्रम में बबलू साव का 10 वर्षीय दिव्यांग पुत्र आशीष कुमार भी आया और भीड़ भाड़ से अनजान एक जगह बेसुध बैठा था। डीसी हर्ष मंगला की पैनी नजर उस पर पड़ी तो डीसी उसके परिवार वाले को खोजकर बुलवाया। आशीष की मां ने डीसी के समक्ष अपनी समस्या बताई।
डीसी के निर्देश पर गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार ने तुरंत सिविल सर्जन एनके रजक से बात करके बच्चे का विकलांग प्रमाण पत्र को निर्गत कराया और तत्काल उसका पेंशन स्वीकृत किया। डीसी ने बच्चे की मां और दादा को रांची में उसके समुचित इलाज के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डीसी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। 25 को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस गढ़वा। जिले भर में 25 जनवरी शनिवार को 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व से अवगत कराने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय सहित सभी मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रात: 6:30 बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर से समाहरणालय परिसर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रात: 9:00 बजे से समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जो मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद उपस्थित सभी नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।
जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय अंतर्गत सभी विभाग एवं कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, सभी मीडिया प्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संस्थान, पंचायत संस्थान, पंचायत प्रतिनिधि के सदस्य एवं आम नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है। जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर लोग मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

















टिप्पणियाँ